Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज आपको किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं पड़ना है. अपने साहस का परिचय देते हुए व्यावसायिक निर्णय करने हैं. कम्युनिकेशन में अग्रेशन रहेगा इसलिए सोच समझ कर बोलें.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : सैन्य क्षेत्र, सर्जन डॉक्टर, रियल एस्टेट, बिल्डर आदि क्षेत्र से ताल्लुकात रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बड़े अचीवमेंट वाला रहेगा. आपको अपने प्रयास काफी दमदारी से करने होंगे.आज आपको किसी पहचान के माध्यम से अपने कार्य जो सरकारी कार्यालय में लटके हैं उन्हें निकालना होगा. आपके साहस और अग्रेशन से आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं. ऑफिस में आपको किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा. व्यवसाय में आज स्थिति काफी मजबूत रहेगी. नए ग्राहक जुड़ेंगे. नए ग्राहकों के साथ आपको बातचीत में नरमी और लोच रखना होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी स्ट्रांग रहेगी. इनकम बढ़ेगी. प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से मोटा कमीशन मिल सकता है. टारगेट कम्पलीट होने पर इंसेंटिव भी मिल सकता है. आज आपका धन नई गाड़ी की खरीद या घर में किसी के इलाज पर खर्च हो सकता है. आज इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा, गोल्ड और प्रॉपर्टी में निवेश विशेष लाभदायक रहेगा. आज उधार नहीं लेना है और ना ही किसी व्यक्ति को उधार देना है.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके अग्रेसिव नेचर की वजह से प्रेम संबंध में विवाद या बहस हो सकती है. सिंगल जातकों के नए प्रेम संबंध या अट्रैक्शन हो सकता है. नए प्रेम सम्बन्ध ज्यादा लम्बे चलने की संभावना नहीं है. सोच समझ कर कमिटमेंट करें. वैवाहिक जीवन में आज बाद विवाद और गुस्सा करने से बचें. गुस्से में लिए गये निर्णय से आज बड़े झगडे की संभावना है. छोटे भाई बहन के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आज समझदारी से समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : आज बंदरों को गुड़ एवं चना डालें. गाय को लाल मसूर की दाल खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं