विज्ञापन

Flipkart BBD सेल का बड़ा शॉपिंग हैक, सिर्फ एक-तिहाई कीमत में घर लाइए iPhone-TV और दूसरे प्रोडक्ट्स

Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में अगर आप कम बजट की वजह से सामान नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके पास एक नया पेमेंट ऑप्शन आ गया है. super money से आप पेमेंट तो 3 पार्ट में डिवाइड कर सकते हैं.

Flipkart BBD सेल का बड़ा शॉपिंग हैक, सिर्फ एक-तिहाई कीमत में घर लाइए iPhone-TV और दूसरे प्रोडक्ट्स

Flipkart Big Billion Days (BBD) 2026 सेल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस साल की सबसे बड़ी सेल के लिए आपने पूरी तैयारी कर ली होगी. लेकिन अगर आप अभी भी कीमतों को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस बार चेकआउट करते समय एक बहुत ही स्मार्ट और अनोखा शॉपिंग हैक आपका इंतजार कर रहा है. ये आपके जेब के बोझ को पूरी तरह हल्का कर देगा.

Flipkart Group के सपोर्ट वाले यूथ-फोकस्ड फिनटेक प्लेटफॉर्म super money ने एक प्रिंट विज्ञापन जारी कर अपने नए ई-कॉमर्स और अफोर्डेबिलिटी फीचर splitStore की घोषणा की है. इससे आपको एकसाथ सभी पैसे देने की जरूरत नहीं है. आप किस्तों में बिना किसी ब्याज के आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. आइए, आपको इसके बारे में पूरी डिटेल्स में बताते हैं. 

splitStore कैसे करता है काम

splitStore का फीचर आपको super money ऐप के अंदर ही मिलेगा. इसको कंपनी एक नया शॉपिंग डेस्टिनेशन बता रही है. ये आपको Big Billion Days 2026 के सभी बंपर डील्स और प्रोडक्ट्स को एक बेहद फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन के साथ खरीदने की सुविधा देता है. इसके जरिए शॉपिंग करते समय आपको कुल बिल का केवल एक-तिहाई हिस्सा ही पहले दिन चुकाना होगा. पहली पेमेंट करते ही आपका पसंदीदा प्रॉडक्ट आपके घर के लिए डिस्पैच हो जाएगा और आपके घर डिलीवर हो जाएगा. बाकी बचे हुए दो-तिहाई बिल का भुगतान आप अगले दो महीनों में दो आसान किश्तों में कर सकते हैं. सबसे खास बात है कि इस 3-महीने के स्प्लिट पेमेंट पर आपको 0% ब्याज और 0 अतिरिक्त फीस देनी होगी. जैसे ही डील पूरी होगी और पेमेंट तीन हिस्सों में बंट जाएगा.

बिना कैलकुलेटर के समझें BBD 2026 डील्स का पूरा गणित

इस बार Flipkart ने iPhone सहित कई प्रीमियम प्रॉडक्ट्स की कीमतों को पहले ही टीज कर दिया है. अगर आप splitStore के जरिए इन्हें खरीदते हैं, तो आपको iPhone के लिए पहले महीने 28,333 रुपये खर्च करने होंगे. आपको बता दें कि iPhone 17 (256GB) सेल के दौरान 99,900 रुपये से घटकर 84,999 रुपये में उपलब्ध होगा. splitStore के जरिए आपको पहले दिन और अगले दो महीने केवल 28,333 रुपये प्रति माह (X3) चुकाने होंगे. यानी बिना किसी ज्यादा लोड के नया आईफोन आपका हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च, बिना ₹1 दिए घर लाएं 2.20 लाख का फोल्डेबल फोन, जानें ऑफर

कंपनी ने इस सेल में iPhone 15 की डील को भी टीज किया है. iPhone 15 सेल में 67,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इसको भी आप 3 बार पेमेंट में खरीद सकते हैं. जबकि शानदार होम मूवी एक्सपीरियंस के लिए Sony Bravia 65-इंच Smart Google TV खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको केवल 55,959 रुपये प्रति माह (X3) चुकाने होंगे. गेमिंग लवर्स के लिए Acer Nitro V16S (Intel Core i5, 14th Gen) लैपटॉप 42,999 रुपये प्रति माह (X3) की आसान किश्त पर उपलब्ध होगा. इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के अलावा इस स्प्लिट बिल का फायदा आप शूज, वॉच और दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भी ले सकते हैं.

4 आसान स्टेप्स में स्प्लिट करें अपना बिल

splitStore के जरिए खरीदारी करने का पूरा प्रोसेस बेहद आसान है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में super.money ऐप को ओपन करें. फिर ऐप के होमपेज पर दिखाई दे रहे splitStore ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद अपनी पसंदीदा प्रॉडक्ट कैटेगरी (मोबाइल, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी आदि) को चुनें. अपना KYC वेरिफिकेशन पूरा करें और बिना किसी अतिरिक्त फीस या ब्याज के 3 आसान किश्तों में पेमेंट का ऑप्शन चुनकर ऑर्डर कम्प्लीट करें.

ये फीचर उनके लिए काफी काम का है जो एक बार में पैसे नहीं देना चाहते हैं. इसके साथ अच्छी बात है कि क्रेडिट कार्ड या दूसरे पेमेंट मैथड की तरह आपको प्रोसेसिंग फी या ईएमआई नहीं देनी होगी. ऐसे में इस बार सेल के दौरान आप इसको ट्राई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Jio के तगड़े प्लान्स, एक ही रिचार्ज में मियां-बीबी दोनों को फायदे, अनिलिमिटेड कॉल-डेटा और कई बेनिफिट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 17, IPhone 15, Flipkart, Big Billion Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com