How to identify Real Crystals: आजकल बहुत से लोग पॉजिटिव एनर्जी, मेडिटेशन और अन्य कई कारणों के लिए क्रिस्टल्स का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही बाजार में आजकल क्रिस्टल्स की भरमार देखने को मिलती है. लेकिन ऐसे में असली और नकली क्रिस्टल्स की पहचान नहीं हो पाती है. दोनों की क्रिस्टल एकदम एक जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए पहचान करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 तरकीब बताने जा रहे हैं जिससे आप असली और नकली क्रिस्टल में पहचान कर सकते हैं. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर नीति कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. आइए जानते हैं...
1. बहुत ज्यादा परफेक्ट दिखने वाला क्रिस्टल हो सकता है नकली
एस्ट्रोलॉजर नीति के अनुसार अगर क्रिस्टल का रंग बहुत ज्यादा चमकीला है और उसकी हर बीड बिल्कुल एक जैसी दिखती है, तो सावधान हो जाएं ये नकली हो सकता है. दरअसल, नेचुरल क्रिस्टल्स में हल्के अंतर और पैटर्न चेंज हो सकते हैं.
2. हर पीस की एक जैसी शेप और कटिंग
एस्ट्रोलॉजर नीति बताती हैं कि किसी क्रिस्टल सेट के सभी बीड्स बिल्कुल एक जैसी शेप, वजन और कट में दिखाई दें, तो ये फैक्ट्री में तैयार किए गए सिंथेटिक या नकली क्रिस्टल होने हो सकते हैं. ऐसे में खरीदने से पहले बारीकी से जरूर चेक करें.
3. पॉलिश पर दें ध्यान
असली क्रिस्टल्स में प्राकृतिक बनावट देखने को मिलती है. अगर किसी क्रिस्टल को छूने पर उसका टेक्सचर बहुत ज्यादा चिकना, ओवर-पॉलिश्ड या प्लास्टिक जैसा महसूस हो, तो हो सकता है कि वो क्रिस्टल नकली हो.
4. कम कीमत
एस्ट्रोलॉजर नीति के अनुसार अगर कोई क्रिस्टल बाजार की कीमत से बहुत सस्ता मिल रहा है, तो खरीदने से पहले उसे जरूर चेक करें. दरअसल, नेचुरल क्रिस्टल्स बनने में समय लगता है, इसलिए उनकी एक तय कीमत होती है.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया शुभ रंग
यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: तुला राशि में सूर्य बनाएंगे दो राजयोग, इन 4 राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं