विज्ञापन

Numerology Prediction 8: मेहनत और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों से होगा लाभ!

आज के दिन का अंक है 5 है और मूलांक 8. शनि और बुध की ऊर्जा से आपकी दिमागी कसरत बढ़ेगी. लेकिन मेहनत से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: मेहनत और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों से होगा लाभ!
परिश्रम रहेगा लाभदायक.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको अनुशासन में रहकर अपने प्रयास करने होंगे. आपकी जिम्मेदारी और कर्म प्रधानता से आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. धीमी प्रगति से परेशान और गुस्सा ना हों.आज किए गए प्रयास स्थाई सफलता देने वाले होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : लोहे से संबंधित कार्य,कंस्ट्रक्शन, रिसर्च, ट्रांसपोर्ट आदि से संबंधित कार्यों में बेहतर सफलता हासिल होगी.काम का प्रेशर काफी अधिक बढ़ सकता है.उच्च अधिकारी आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे. ईमानदारी से किए गए कार्य में आपको सफलता हासिल होगी. आज आपके कार्य करने के तरीके से प्रभावित होकर आपके प्रमोशन की संभावना है. सरकारी विभाग में प्रोसेस किए गए फाइल पर रोक लगनें या अटकने की संभावना है. करियर में आज आपको नई और बेहतर जिम्मेदारी मिलेगी.पुराने कामों को आज सीरियस होकर खत्म करने का प्रयास करें. व्यवसाय में आज कार्य को व्यवस्थित तरीके से करना है.नए क्लाइंट्स को भरोसे के साथ जोड़ना होगा.


Finance / फाइनेंस : आज विशेष मेहनत करने के बाद धन का आगमन शुरू होगा. अचानक या भाग्य के सहारे धन की प्राप्ति नहीं होगी. आज का दिन कर्म प्रधान है. जितनी अधिक मेहनत आप करेंगे उतना अधिक धन प्राप्ति होगी. घर में मेंटेनेंस और पुराने कर्ज चुकाने के अलावा किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है. जमीन में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें. एफडी या अन्य तरीके से लंबी अवधि के लिए सेविंग करें. आज उधार लेनदेन ना करें. आज लिया गया कर्ज चुकाने में दिक्कत करेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में रोमांस की जगह केयर और सीरियस नेचर होगा. आज के दिन इमोशन नहीं होंगे. आप पारिवारिक जिम्मेदारी को समझ कर आगे बढ़ेंगे. जीवनसाथी को आपके समय की आवश्यकता होगी. आप अपनी जिम्मेदारी और भावनाओं को जीवनसाथी के साथ शेयर करें. आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी न दिखाएं. घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा करें. किसी भी प्रकार का विवाद और झगड़ा आपके जीवन को प्रभावित करेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग :  सिलेटी 

आज का उपाय : किसी गरीब या मजदूर को जूते एवं छाता भेंट करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com