Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. भीड़ से दूर अकेले में आपका इनट्यूशन काफी तेज रहेगा. आपकी सलाह से लोगों की जिंदगी बदल जाएगी. ओवरथिंकिंग और कन्फ्यूजन से बचना होगा. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : विदेश से संबंधित व्यवसाय,सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, तंत्र-मंत्र और मेडिकल से रिलेटेड लोगों के जीवन में आज महत्वपूर्ण बदलाव होगा. आज आप अकेले में रहकर विपरीत परिस्थितियों में भी 100 प्रतिशत कामयाबी हासिल करेंगे. सामने दिखने वाली हर चीज बेहतर नहीं है. इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझकर करें. विदेश से संबंधित कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है.काम का प्रेशर बढ़ सकता है. अचानक आपके जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. करियर में चेंज हो सकते हैं.अपने सीक्रेट आइडिया किसी के साथ शेयर ना करें.आज आपके आइडिया चोरी हो सकते हैं.आपके साथियों के द्वारा धोखा मिल सकता है.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. धन का आगमन कई जगह से होगा. लेकिन खर्चों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है.मेडिकल से रिलेटेड या किसी धार्मिक आयोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है. परिवार या किसी आवश्यक कार्य से ट्रैवलिंग पर खर्च होने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. विदेश से संबंधित कोई पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट आपको बड़ा लाभ दे सकता है.जुआ सट्टा और शार्ट मनी से सिर्फ नुकसान होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में उदासी बनी रहेगी. आपका मन काफी नीरस रहेगा. पार्टनर के लिए आपका व्यवहार अनप्रिडिक्टेबल रहेगा.पुरानी दोस्ती और प्यार आपके यादों में फिर से सक्रिय हो सकते हैं. काफी दूर के किसी व्यक्ति के साथ आज आपकी बातचीत शुरू हो सकती है.जीवनसाथी के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें. बातचीत ना सुनने की वजह से या इग्नोर करने से झगड़ा हो सकता है. आवश्यक कार्यों से बाहर जाना पड़ सकता है. परिवार की कमी आज काफी अधिक महसूस होगी,इसलिए फोन पर बातचीत करके कम्युनिकेशन जारी रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज किसी गणेश जी के मंदिर में केसरिया तिकोना ध्वज लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं