विज्ञापन

Numerology Prediction 6: नए प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में होगा रोमांस!

आज के दिन का अंक 5 और मूलांक 6 यानी शुक्र और बुध की ऊर्जा से आज आपका दिमाग धन कमाने और अपने कंफर्ट जोन को मजबूत करने पर रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: नए प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में होगा रोमांस!
धन लाभ के बनेंगे योग.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आप आज काफी रोमांटिक और कैलकुलेटिव रहेंगे.आपका पूरा फोकस व्यवसाय और करियर से कामयाबी हासिल करने पर रहेगा. साथ ही दोस्तों रिश्तेदार और समाज में पार्टी इवेंट और लग्जरियस पर रहेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ब्यूटी सेक्टर,ज्वेलरी, रेस्टोरेंट, बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार और सफलता देने वाला रहेगा. आपके क्लाइंट्स आपके दिए आइडिया से इंप्रेस होंगे. आपकी मेहनत से आपके क्रिएटिव आइडियाज से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज फाइनल हो सकता है.ऑफिस में आज आपका अट्रैक्शंस पीक पर होगा. काफी समय से यदि किसी लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज कामयाबी मिल सकती है. बिजनेस में पार्टनरशिप करने से लाभ होगा.कोई बेहतर प्रपोजल आज प्राप्त हो सकता है.महिला क्लाइंट्स आपसे काफी आकर्षित होगी.

Finance / फाइनेंस: इनकम के लिहाज से आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है. आपकी इनकम कई जगह से हो सकती है.बोनस या किसी कमीशन के रूप में आपको धन लाभ होगा. किसी बिजनेस पार्टनर या क्लाइंट के द्वारा आपको गिफ्ट दिया जा सकता है.घर के डेकोरेशन पर धन खर्च होने की संभावना है. आज गोल्ड या प्रॉपर्टी के अलावा लग्जरियस चीजों पर इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा. सामाजिक मजबूती के लिए दिखावे में धन खर्च न करें. सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें.आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करना होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन काफी रोमांटिक और इश्क़ वाला रह सकता है. आज आप अपने क्रश के लिए सामने से प्रपोज कर सकते हैं, या कोई डेट प्लान कर सकते हैं. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में आज के दिन आपको कोई सरप्राइज देना चाहिए. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. कोई बेहतर गिफ्ट और सीक्रेट डिनर प्लान करें. इससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी. जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी.अपने दिल की बात पार्टनर के साथ आसान शब्दों में करें. बड़ी से बड़ी समस्या आज खत्म हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : बेबी पिंक 

आज का उपाय : शाम के वक़्त अपनी जीवनसाथी या प्रेमिका को सफेद रसगुल्ला, स्पंज खिलाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com