विज्ञापन

Numerology Prediction 1: नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है!

आज दिन का अंक 5 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है.आज सूर्य और बुध की ऊर्जा से आपका सामाजिक स्टेटस में वृद्धि होगी. आप एक लीडर की तरह आज अपना नाम और प्रसिद्धि बनाएंगे.

Numerology Prediction 1: नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है!
सामाजिक छवि होगी मजबूत.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है. आज आप एक लीडर के रूप में अपनी टीम को लीड करेंगे. लोग आपका कहना आसानी से मानेंगे. काफी समय से रुके हुए कार्य आज आपके प्रभाव से बन सकते हैं. बातचीत के दौरान ईगो की समस्या आ सकती है.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : एडमिनिस्ट्रेशन, राजनीति और सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आज आपके कार्य करने के तरीके से प्रभावित होकर प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी और कोई महत्वपूर्ण सरकारी टेंडर आपके द्वारा बेहतर तरीके से प्रोसेस किया जा सकता है. आपके बेहतर निर्णय से व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. नया बिजनेस या प्रॉजेक्ट स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है. नाम, प्रसिद्धि, स्टेटस के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. सामाजिक दिखावे,नई गाड़ी, लग्जरियस आइटम खरीदने पर आज धन खर्च होने की अधिक संभावना है. किसी सरकारी योजना में निवेश करना लाभदायक रहेगा. प्रॉपर्टी अथवा गोल्ड में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.आज आपके प्रयासों से बड़े धन लाभ की संभावना है.विदेशी मुद्रा अथवा विदेश से संबंधित व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति बनेगी. जमीन अथवा किसी सरकारी टेंडर की कमीशन के रूप में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज काफी एग्रेसिव एनर्जी एक्टिव रहेंगी. पार्टनर के साथ आज आप रॉब में बात कर सकते हैं. किसी आकर्षक व्यक्ति के साथ आपके नए संबंध बन सकते हैं. आपकी पर्सनालिटी लोगों को काफी ज्यादा आकर्षक लगेगी.आज का दिन प्रपोज करने के लिए बेहतर है. वैवाहिक जीवन में एटीट्यूड की वजह से समस्या उत्पन्न हो सकती है. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उसे पूरी इज्जत दें. घर में पिता अथवा बड़े बुजुर्गों की बात एवं सलाह मानने से परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky  Color / शुभ रंग :  पीला 

आज का उपाय : आज किसी ताम्रपात्र में शक्कर मिलाकर जल सूर्य देव के सम्मुख अर्पित करें, और सात बार परिक्रमा करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com