विज्ञापन

Numerology prediction 8 : ऑफिस में अधिकारियों के द्वारा आपके ऊपर सख्ती की जा सकती है

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 8. शनि और चंद्र की ऊर्जा से आज आपके मन में काफी भावनात्मक उतार चढ़ाव रहेगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 8 : ऑफिस में अधिकारियों के द्वारा आपके ऊपर सख्ती की जा सकती है
उधारी में फंसा हुआ धन प्राप्त होगा.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आप मानसिक रूप से काफी ज्यादा इमोशनल रह सकते हैं. अत्यधिक मेहनत से धीमे रिजल्ट प्राप्त होंगे. लेकिन लंबे इंतजार के बाद सफलता आपके कदमों में होगी. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : सरकारी नौकरी, कंस्ट्रक्शन, तेल एवं किसी भी चीज के प्रोडक्शन से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहतरीन रहेगा. ऑफिस में आपके ऊपर विशेष निगाह रखी जा सकती है. आपके द्वारा अतिरिक्त मेहनत की जाएगी. आपकी मेहनत और लगन से रुके हुए काम आज फिर से शुरू हो सकते हैं. किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए शॉर्टकट का प्रयोग ना करें. नियम अनुसार कार्य की पूर्ति आपको सफल बनाएगी. आज का दिन आपके अनुशासन और धैर्य की परीक्षा लेगा. ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, प्रॉपर्टी डीलिंग के बिजनेस में आज कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति के द्वारा दी गई सलाह से आपके करियर में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. काफी मेहनत के बाद आज धन धीमे-धीमे आपको प्राप्त होगा. आपके द्वारा की गई मेहनत से आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से आज लाभ की स्थिति बनेगी. घर में मेंटेनेंस और वाहन इत्यादि की मरम्मत या सजा पर आपका आधार खर्च हो सकता है. अनावश्यक रूप से धन को खर्च न करें. किसी भी व्यक्ति अथवा कंपनी से लोन ना लें. आज पहले से उधारी में दिया गया पैसा आपको वापस प्राप्त हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में काफी ज्यादा मैच्योरिटी रहेगी. आज के दिन आपका दिमाग रोमांस की जगह संबंधों की मजबूती पर रहेगा. जीवनसाथी अथवा पार्टनर के द्वारा आपको सपोर्ट दिया जा सकता है. घर में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को आपके द्वारा पूरा किया जाएगा. वैवाहिक जीवन में बातचीत के माध्यम से पुराने व्यवहार या गलतफहमी दूर होगी. जीवन साथी के साथ कम बातचीत के बावजूद संबंधों में काफी मजबूती रहेगी. संबंधों में किसी भी प्रकार के झूठ फरेब और धोखे से बचना होगा. 

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : काला.

आज का उपाय : आज मजदूर, विकलांग लोग एवं कुष्ठ रोगी को चाय पिलाएं एवं काले छाते का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com