विज्ञापन

मूलांक 8 वालों पर 15 अप्रैल को बढ़ेगा काम का बोझ, अटके धन को लेकर आई बड़ी खबर!

Mulank 8: आज का दिन आपके धैर्य की कड़ी परीक्षा लेने वाला है. कर्मफल दाता शनि आज आपसे कड़ी मेहनत करवाएंगे, लेकिन क्या इस मेहनत का फल मीठा होगा? ऑफिस में अधिकारियों से अनबन और लव लाइफ में बढ़ती घुटन आज आपको परेशान कर सकती है। हालांकि, फाइनेंस के मामले में एक पुरानी खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है.

मूलांक 8 वालों पर 15 अप्रैल को बढ़ेगा काम का बोझ, अटके धन को लेकर आई बड़ी खबर!
Mulank 8: मूलांक 8 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 का पूर्ण संपादन शनि देव के द्वारा होता है, जो कि कर्म के फल दाता हैं. मूलांक 8 वाले जातकों को आज धैर्य के साथ-साथ संतुलन बनाकर योजनाओं को क्रियान्वयन करने की सलाह दी जाती है. आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज का दिन मूलांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन काफी मेहनत का है. आज ऑफिस में आपके ऊपर कार्य का बोझ अधिक हो सकता है. पूरे दिन तारीख की अधिकता की वजह से मानसिक रूप से थकान और अधिकारियों से बातचीत में कम्युनिकेशन गैप की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

फाइनेंस : यदि आप किसी योजना पर कार्य करके धन लाभ करना चाहते हैं, उसके लिए दिन बहुत अच्छा है. आज के दिन धीरे-धीरे धन आएगा और कोई पुराना अटका हुआ कार्य पूर्ण होने से भी लाभ की प्राप्ति होगी. आय और खर्च का संतुलन बना रहेगा.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मानसिक रूप से मन व्यथित रहेगा. ओवरथिंकिंग की वजह से एकांकी जीवन व्यतीत करने का मन होगा. रिश्तों में घुटन महसूस होगी. जीवनसाथी के सम्मुख अपनी भावनाएं व्यक्त करें अन्यथा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

शुभ अंक : 2, 8

शुभ रंग : काला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope Today, Saturn Impact On Number 8, Numerology 15 April 2026, Career And Finance Prediction, Numerology Predictions Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com