Mulank 8: किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 पूर्ण रूप से शनि देव के न्याय क्षेत्र में आता है.यह व्यक्ति को कड़ी मेहनत और अनुशासन, धैर्य की तरफ आकर्षित करता है. मूलांक 8 वाले जातकों को आज का दिन निरंतर प्रयास करके सफलता प्राप्त करने का है. आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : मूलांक 8 के जातकों के लिए आज ऑफिस अथवा व्यवसाय स्थल पर लगातार सतत मेहनत और परिश्रम करके सफलता प्राप्त करने का दिन है. अधिक जिम्मेदारियां और मानसिक दवाव आपको प्रगति से रोकने का प्रयास करेगा. यदि आप निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो दिन के अंत में आपको सफलता प्राप्त होगी.
फाइनेंस : किसी भी तरह के शॉर्ट मनी के लिए प्रयास न करें. लॉन्ग टर्म में किया गया निवेश बेहतर साबित होगा. पूर्व में किए गए निवेश अथवा उधार दिए गए धन के प्राप्त होने का योग बन रहा है. आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहने वाली है.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : जिन लोगों के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव है, उनके साथ गंभीर चर्चा करके आप रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं. जीवनसाथी अथवा किसी महिला मित्र का साथ मिलने से कुछ योजनाएं पूर्ण होगी. कमर के निचले हिस्सों में दर्द की वजह से मन विचलित हो सकता है.
शुभ अंक : 5, 8
शुभ रंग : हरा, गहरा आसमानी.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं