विज्ञापन

Numerology prediction 4 : आज आपकी रहस्यमय पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर होगा विदेश से लाभ

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 4 है. राहु और चंद्र की ऊर्जा से आपको काफी मानसिक बेचैनी रहेगी. आपको आज भावनाओं पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका असर.

Numerology prediction 4 : आज आपकी रहस्यमय पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर होगा विदेश से लाभ
रिश्तों में रहेगा कंफ्यूजन.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपके स्वभाव पर कल्पना हावी रहेगी. कामों में आपके भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. एकसाथ कई काम करने का मन करेगा या सभी कामों से मोहभंग हो जाएगा. आज नियमों की अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सिनेमा जगत के अलावा विदेशी व्यवसाय और राजनीति में सेवा दे रहे जातकों के लिए आज का दिन जबरदस्त सीन क्रिएट करेगा.अचानक जीवन में अप्रत्याशित बदलाव आएंगे. अचानक कोई बड़ा ऑफर आपको प्राप्त हो सकता है. विदेश से संबंधित किसी व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट फाइनल हो सकते हैं. आज आपके अतरंगी आइडिया से ऑफिस के अधिकारी चकित होंगे ऑफिस के अंदर की गुप्त राजनीति से सावधान रहें. कोई छिपा हुआ रहस्य आज ऑफिस में आपके सामने आ सकता है. इंपोर्ट एक्सपोर्ट और एंटीक चीजों के बिजनेस में आपको बड़ा लाभ हो सकता है. आपकी सोई ही किस्मत अचानक जग सकती है. मौके जिंदगी में बार-बार नहीं आते इसलिए सोच समझकर निर्णय करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपको आर्थिक मामलों में काफी सजग रहने की आवश्यकता है. अचानक धन लाभ और हानि दोनों होने की संभावना है. शेयर बाजार और जुआ सट्टा जैसे शॉर्ट मनी की तरफ आकर्षित होंगे लेकिन इनमें इन्वेस्टमेंट करने से बड़ी धन हानि संभव है. आज ऑनलाइन पैसा डबल करने वाली स्कीम से सावधान रहें. विदेशी संबंधित व्यवसाय में आज धन लाभ हो सकता है. आपका धन घर की लग्जरियस और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीदने पर खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तों में आज उतार चढ़ाव रह सकता है. पार्टनर के साथ कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी. पार्टनर के लिए आज आपकी स्थिति काफी रहस्य पैदा करने वाली रहेगी. ऑनलाइन या किसी विदेशी व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण प्रेम सम्बन्धों में तब्दील हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और प्रेम को समझना होगा. रिश्तों में किसी भी प्रकार का शक परेशानी बढ़ा सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग :  स्लेटी

आज का उपाय : एक नारियल को अपने सर से 21 बार उतार कर निर्जन स्थान पर पीपल के नीचे दफना दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com