विज्ञापन

'अंगारक योग' का साया...ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें मूलांक 4 की किस्मत में क्या लिखा है?

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का स्वामी 'राहु' को माना गया है, जो अपनी अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनके लिए आज का दिन चुनौतियों के साथ बड़े अवसर लेकर आ रहा है. क्या आज आपको प्रमोशन मिलेगा या खर्चों का बोझ बढ़ेगा? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें.

'अंगारक योग' का साया...ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें मूलांक 4 की किस्मत में क्या लिखा है?
मूलांक 4 का राशिफल: 13 अप्रैल को 'अंगारक योग' का साया
AI

Dainik Ank Jyotish 13 April 2026:  जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है तो ऐसे जातकों का मूलांक 4 कहलाता है. अंक 4 अंक ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. अंक चार 13 अप्रैल 2026 के अंक 9 के साथ मिलकर अंगारक योग का निर्माण कर रहा है. ऐसी स्थिति में आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है.

  • करियर : आज ऑफिस में आपको किसी नवीन जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है. सहकर्मियों में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी वजह से लाभ होने का योग है आज आप दिन भर अनुशासित तरीके से कार्य में व्यस्त रहेंगे. कार्यस्थल और ऑफिस में अधिक कार्य की वजह से थकान का अनुभव भी होगा.
  • फाइनेंस : यदि आज आप किसी योजना में दीर्घकाल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है इससे आपको भविष्य में लाभ होगा साथ ही आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है. कोई व्यक्ति आज आपसे अचानक उधार मांग सकता है.
  • लव/पर्सनल लाइफ : कार्य की अधिकता की वजह से आज रिश्तों को समय ना दे पाने की वजह से कुछ तनाव हो सकता है. आप खुलकर बात करें और शाम के वक्त परिवार के साथ अपना समय व्यतीत करें. परिवार और बच्चों को लेकर घूमने का समय निकालें.
  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : हरा, भूरा.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4, Numerology 13 April, Career Finance Love Life, Lucky Number, Dr. Gaurav Kumar Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com