Mulank 4: किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 राहु के प्रभाव क्षेत्र में आता है. राहु और अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को शोधकारक विषयों, खोज, टेक्निकल सोच और बदलाव की ओर इंगित करते हैं. आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : आज का दिन मूलांक 4 के जातकों के लिए अचानक से अवसर देने वाला हो सकता है. शोध, ज्योतिष, आईटी के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों के लिए आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कोई भी कार्य सही प्लानिंग के साथ करें. आज आपका डिसिप्लिन में रहना बहुत आवश्यक है...अन्यथा हाथ आई सफलता दूर जा सकती है.
फाइनेंस : आज आपके मन में निवेश को लेकर बहुत सारे ख्याल आएंगे. किसी भी तरह के निवेश में जल्दबाजी से बचें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. दिन में धन प्राप्ति के कई अवसर आपको आकर्षित करेंगे. अचानक आपके ऊपर कोई खर्च का भार आ सकता है.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : सिंगल लोग आज भी रिश्तों के लिए खाली हाथ रहेंगे. जीवनसाथी को पूरा सहयोग और समय दें अन्यथा गलतफहमी आपकी दांपत्य जीवन में शक और गलतफहमी की वजह से भूचाल आ सकता है. मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या आपको शारीरिक कष्ट दे सकती है.
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नीला, उजला भूरा.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं