विज्ञापन

मूलांक 4 वालों के लिए 15 अप्रैल ला रहा है 'राहु-चंद्र' का भारी योग, आज ये एक गलती पड़ सकती है महंगी!

Mulank 4: आज राहु और चंद्र की जुगलबंदी आपके दिमाग में विचारों का ऐसा तूफान लाएगी कि सही-गलत का फर्क करना मुश्किल हो जाएगा. क्या आज आपकी लव लाइफ में दरार आएगी या फाइनेंस में लगेगा बड़ा झटका? ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचने के लिए क्या करें? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें.

मूलांक 4 वालों के लिए 15 अप्रैल ला रहा है 'राहु-चंद्र' का भारी योग, आज ये एक गलती पड़ सकती है महंगी!
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 राहु के कार्यक्षेत्र में आता है. राहु और अंक 2 चंद्र मिलकर व्यक्ति को मानसिक विकार, ओवरथिंकिंग, कंफ्यूजन देता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज का दिन मूलांक 4 के जातकों के लिए आज बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है. कुछ गलतफहमी होने की वजह से ऑफिस या कार्य स्थल, व्यवसाय में विवाद भी हो सकता है. दिन भर योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन इन योजनाओं को लागू नहीं कर पाएंगे, जिससे मानसिक दबाव आपके ऊपर होगा.

फाइनेंस : किसी भी तरह के बड़े निवेश को करने से बचें. पूर्व में किए गए किसी निवेश से मामूली लाभ होने की संभावना है. शार्ट मनी या शेयर बाजार की तरफ मन आकर्षित होगा. अचानक कोई बड़ा खर्च आपकी वित्तीय स्थिति को गंभीर बन सकता है. धन के लेनदेन के मामले में पूर्ण रूप से सावधानी बरतें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मानसिक उलझनों के बीच दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में तल्खी देखने को मिल सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर आपस में विवाद भी हो सकता है. झूठ बोलने से बचें और अपनी बात सीधे तौर पर स्पष्ट रूप से कहें. यदि आप रिश्तों में शक करते हैं, तो आपकी बीच दरार बढ़ जाएगी.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : आसमानी.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Prediction, Today's Numerology 15 April 2026, Rahu And Moon Conjunction Effects, Numerology Horoscope In Hindi, Lucky Number And Color For Number 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com