Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज के दिन की ऊर्जा से आपकी ताकत में अटूट वृद्धि होगी. आपके अपने विश्वास से निर्णय लेने की क्षमता जबरदस्त रहेगी. साथ ही किसी भी कार्य को आसानी से आप नेतृत्व कर सकेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज स्पोर्ट्स सेक्टर, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी बेहतरीन रहेगा. ऑफिस में आज आपकी कार्य के प्रति जिम्मेदारी देखकर आपको प्रमोशन दिया जा सकता है. आज आप टीम को साथ में लेकर बेहतर कार्य कर सकेंगे. आपकी कार्य क्षमता आज इतनी अधिक रहेगी कि कोई भी कठिन टास्क आपके द्वारा आसानी से पूरा किया जा सकेगा. आज व्यवसाय में तगड़ा लाभ हो सकता है. आपको प्रभाव से कोई नया कांटेक्ट फाइनल होगा. प्रॉपर्टी डीलिंग के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा. आज बेहतर प्लानिंग के साथ किसी भी कार्य को आसानी से कर सकेंगे.आज व्यवसाय में पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपको धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी डीलिंग के द्वारा कमीशन के माध्यम से आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. किसी सरकारी टेंडर अथवा लाइजनिंग के माध्यम से बोनस या कमीशन के रूप में लाभ होगा. ईगो या गुस्से में आकर धन खर्च न करें. खर्चो पर कंट्रोल करना पड़ेगा. आज के दिन कोई भी सामान उधार ना खरीदें और लोन के लिए प्रक्रिया ना करें. किसी व्यक्ति को उधार दिया गया माल आज आपको डूबा सकता है.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध एवं घरेलू रिश्तो में काफी आक्रमकता बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर को काफी सहयोग करेंगे. आपके केयरिंग नेचर से पार्टनर आकर्षित होगा. किसी ताकतवर व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण हो सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे से बात विवाद होने की उम्मीद है. जीवनसाथी के साथ प्यार और तकरार दोनों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. परिवार की वरिष्ठ जनों के साथ सलाह मशवरा करके महत्वपूर्ण निर्णय करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज अपने भाई को उसकी पसंद का बेहतर गिफ्ट दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं