Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपका बोला हुआ सच हो सकता है, इसलिए सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें. बातचीत में अहंकार ना दिखाएं. किसी व्यक्ति का अपमान ना करें. आपके प्रभाव से लोग आपके साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : कंसल्टेशन, एजुकेशन और फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. ऑफिस में आज आपके इंक्रीमेंट या नई जिम्मेदारी के अलावा प्रमोशन दिया जा सकता है. आपके व्यवहार के ऊपर आपकी करियर की प्रगति निश्चित है. उच्च अधिकारियों के लिए आप प्रभावित कर सकेंगे. नई जिम्मेदारी आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगी. छात्रों के लिए आज का दिन प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक रहेगा. व्यवसाय में किसी वरिष्ठ व्यक्ति या पिता की सलाह से लाभ हो सकता है. बड़ी डील बन सकती है. सरकारी कार्य में आपके पिछले प्रयासों में सफलता मिलेगी. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी. अचानक आपको बड़े धन लाभ होने की संभावना है. अटका हुआ पैसा आपके द्वारा प्रयास करने से प्राप्त होगा. किसी धार्मिक आयोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है. परिवार में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है. गोल्ड या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में काफी मैच्योरिटी रहेगी. पार्टनर को आपकी सलाह उसके व्यक्तिगत जीवन में लाभान्वित करेगी. सिंगल जातकों के विवाह से संबंधित बातचीत आज आगे बढ़ेगी. आपका आकर्षण आज काफी अधिक रहेगा. आपके वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ बातचीत काफी मधुर रहेगी. एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे. पार्टनर का आपके किसी भी कार्य में पूरा सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : आज नाभि पर केसर और हल्दी मिश्रित तिलक करें. इसके अलावा बंदरों के लिए खाने को केले डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं