विज्ञापन

Numerology Prediction 2: लाइफ पार्टनर के साथ करें...रोमांटिक ट्रिप का प्लान!

आज दिन का अंक है 1 है और आपका मूलांक 2 है, आज चन्द्र और सूर्य की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आप रिश्तो को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे. आपको ओवर थिंकिंग से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2: लाइफ पार्टनर के साथ करें...रोमांटिक ट्रिप का प्लान!
मूलांक 2: रिश्तों को लेकर संवेदनशीलता बढ़ेगी.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज दिल और दिमाग के बीच अनगिनत संभावनाएं चलेंगी. आपको इनके बीच संतुलन रखना होगा. आज के दिन कोई भी निर्णय दिमाग का भरपूर उपयोग करने के बाद करें. मूड स्विंग्स की समस्या से बचें. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : आज आप एक बेहतर काउंसलर और कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर सकेंगे. टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में आज आपको लाभ की संभावना रहेगी. पब्लिक डीलिंग सेक्टर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑफिस में किसी महिला साथी के सपोर्ट से आपको बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आप पर भरोसा किया जाएगा. आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न करें. क्रिएटिविटी से आज आपकी सराहना होगी. बिजनेस में आज का दिन लाभ प्राप्ति का है. यदि पार्टनरशिप में व्यवसाय है तो उसमें बड़े लाभ की संभावना है. कोई नया ऑर्डर आपको प्राप्त हो सकता है. अथॉरिटी या किसी सरकारी विभाग में अटके हुए कार्य आज बन सकते हैं. आंख बंद करके किसी भी व्यक्ति पर विश्वास ना करें दिल और दिमाग का सही प्रयोग करें.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर लेकिन सामान्य दर्जे की रहेगी. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. घर के मेंटेनेंस पर धन खर्च होगा. माता या अन्य किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर आज धन खर्च होने की संभावना है. इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बेहतर है. लिक्विड फंड में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा. व्यवसाय में अथवा धन उधार लेने से बचना होगा. किसी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में आपको कमीशन प्राप्त हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी भावनाएं रिश्तों पर हावी रहेंगी. पार्टनर के साथ लंबी बातचीत हो सकती है. बातचीत के दौरान पुराने विवाद एवं मनमुटाव दूर होंगे. सिंगल जातकों के नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में बातचीत में संयम रखें. जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें. रोमांटिक बातें करें साथ ही शाम के वक्त कोई रोमांटिक छोटी ट्रिप या डिनर का सरप्राइज दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : पीला 

आज का उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com