विज्ञापन

Numerology Prediction 9: गुस्से पर कंट्रोल से होगा लाभ!

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 9 जो मंगल और चंद्र की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा.आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा अन्यथा आपका लाभ हानि में परिवर्तित हो सकता है. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9:  गुस्से पर कंट्रोल से होगा लाभ!
मूलांक 9: भावनाओं पर रखें नियंत्रण

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज के दिन आपके व्यवसाय और करियर में ग्रोथ के संकेत हैं. आपको आज परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना होगा. नए नए अवसर प्राप्त होंगे. आपको आज नए कार्य शुरू करने ला अवसर प्राप्त हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : पुलिस या किसी भी प्रकार के फोर्स की तैयारी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा, सकारात्मक संकेत प्राप्त हो सकते हैं. कोई भी कार्य जो काफी समय से अटका हुआ था उसमें आज सक्रियता देखने को मिलेगी. जल्दबाजी में चोट, एक्सीडेंट आदि का योग बन रहा है. आज आपको किसी प्रोजेक्ट में लीड करने के लिए आगे किया जा सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग रेस्टोरेंट,मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है. ग्राहकों के साथ आज व्यापार में लेन देन करते समय एनर्जी बनाए रखें. परिवार और मित्रों के साथ मिलकर व्यापार करें.काम का एग्रीमेंट फाइनल करने के बाद ही आगे बढ़ें. उधार लेनदेन से दिक्कत हो सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज प्रॉपर्टी डीलिंग एवं रियल एस्टेट के बिजनेस में आपको काफी बड़े कमिशन के रूप में पेमेंट प्राप्त हो सकता है. गुस्से में आकर आज कोई खर्च नहीं करना है. हॉस्पिटल या किसी विवाद में आज आपका धन खर्च होने की संभावना है. प्रॉपर्टी, गोल्ड और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में यदि आप इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आपको लॉन्ग टर्म में बड़ा बेनिफिट मिलेगा. यदि आप कर्ज लेना चाहते हैं तो अभी कुछ समय रुक जाइए. अभी इसके लिए स्थितियां आपके अनुकूल नहीं है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति अट्रैक्शन काफी जबरदस्त और एंग्री यंग मैन वाला होगा.आज प्यार में घुमावदार बात नहीं सीधी बात होगी.यदि बातचीत में गुस्सा या ईगो आया तो तुरंत ब्रेकअप जैसी स्थिति बनेगी. दाम्पत्य जीवन में जिद और अड़ियल रवैया आपके वैवाहिक जीवन को तहस नहस कर सकती है. आज घर में आपको बच्चों की जिद के आगे आपको झुकना पड़ेगा. आज रिश्ते और सम्बन्ध में आपको झुकना पड़ेगा. इससे आपके रिश्ते बचे रहेंगे अन्यथा रिश्तों में आज बिखराव होगा. 

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : समुद्री हरा 

आज का उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय 7 काली मिर्च को 21 बार सर से उल्टा उतार कर गेट से बाहर फेंक कर बाहर निकलें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Rashifal 13 June 2026, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com