YouTuber Murder: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गोलकोंडा इलाके में शुक्रवार को एक यूट्यूबर की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. हमलावरों ने 30 वर्षीय यूट्यूबर के घर में घुसकर हमला किया. आशंका जताई जा रही है कि हमलावर यूट्यूबर के ससुराल वाले थे, जो पीछा करते हुए उसके घर पहुंचे और फिर उसके ऊपर जानेलवा हमला कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-मरा समझकर कुएं में फेंक दिया गया था, 4 दिन बाद जिंदा बाहर निकला शख्स, ऐसे दिया मौत को धोखा!
जुमे की नमाज से लौटते समय हमलावर पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए
पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे गोलकोंडा पुलिस स्टेशन के इलाके में कुमारवाड़ी में हुई. शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक जुमे की नमाज के बाद घर लौट रहा था, तभी कुछ लोग पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए और जबरन उसके घर में घुस गए और उस पर चाकुओं से कई बार हमला किया.
जानलेवा हथियारों से किए गए हमले में मृतक के सिर पर आईं गंभीर चोटें
पुलिस ने बताया कि मुख्य संदिग्ध शेख सोहेल मृतक मसूद की पत्नी का भाई है. हमला करने वालों में सोहेल के साथ उसके साथी अफू और जाबिर भी शामिल थे. जानलेवा हथियारों से किए गए हमले मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, क्योंकि हमलावरों ने हमले में लोहे की रॉड और जिम के सामान का इस्तेमाल किया था, जिससे अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-VIDEO: पिता पर चाकू बरसाते दिखा बेटा, गर्दन पर किए कई वार, खून से सन गई सड़क
ये भी पढ़ें-3 महीने पहले शादी, पति ने हथौड़ा मार-मारकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पहले से था शादीशुदा
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया गया एक विशेष टीम का गठन
मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए एडिशनल डीसीपी कृष्णा गौड़ ने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है और हत्या के असली मकसद का पता लगाने के लिए गवाहों के बयानों की जांच कर रही है. एडीसीपी गौड़ ने बताया कि हत्यारोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.
ADCP बोले,'हम आरोपियों को जल्द पकड़ने की पूरी कोशिश करेंगे'
गौरतलब है यूट्यूबर की हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस अब आगे की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी. एडीसीपी ने कहा, "हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और न्याय सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे."
ये भी पढ़ें-इंस्टाग्राम पर दिल दे बैठी थी बहन, गुस्साए भाई ने मां के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में किया मर्डर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं