Rahu Ketu Ke Jyotish Upay: ज्योतिष में राहु और केतु दो ऐसे छाया ग्रह हैं, जिनका नाम आते ही लोगों को जीवन में अड़चन का आभास होने लगता है. हमेशा वक्री चलने वाले राहु जहां इस समय कुंभ राशि में हैं तो वहीं केतु सिंह राशि मे है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में राहु और केतु विपरीत फल प्रदान करते हैं, उन्हें जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यदि आपकी कुंडली में राहु-केतु से जुड़ा दोष है तो आपको उससे बचने के लिए नीचे दिये गये उपायों को जरूर करना चाहिए.
राहु के रोड़े दूर करने के उपाय
ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में राहु आपकी परेशानियों को बड़ा कारण बन रहा हो तो आपको हर शनिवार और त्रयोदशी तिथि पर भगवाान भैरव का दर्शन करना चाहिए. मान्यता है कि यदि भगवान भैरव को उड़द की दाल या इससे बनी मिठाई अर्पित की जाए तो वे शीघ्र ही प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर बाधा हर लेते हैं. शनिवार के दिन भगवान भैरव का पूजन ही नहीं बल्कि दर्शन भी राहु के कष्टों से राहत दिलाता है.
- भगवान भैरव की तरह विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भी राहु से जुड़े कष्टों को दूर करती है. ऐसे में राहु के दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन मां सरस्वती की साधना करें.

- ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में राहु आपके कष्टों को बड़ा कारण बन रहा हो तो आपको सिर शिखा रखनी चाहिए.
- राहु से जुड़े दोष को दूर करने के लिए प्रत्येक शनिवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल दान करना चाहिए.
- राहु की अशुभता से बचने के लिए शनिवार के दिन चितकबरे कुत्ते को रोटी, पक्षियों को दाना और जरूरतमंद लोगों को भोजन देना चाहिए.
- राहु के दोष से प्रभाव को खत्म करने के लिए व्यक्ति को शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल या काला छाता दान करना चाहिए.
- किसी भी ग्रह से जुड़े दोष से बचने के लिए प्रतिदिन उसके मंत्र का जप करना चाहिए.
- राहु के दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को अपने ससुराल से अच्छे संबंध रखना चाहिए.
केतु के ज्योतिष उपाय

- जिस प्रकार राहु के कष्टों से बचने के लिए भगवान भैरव और मां सरस्वती की साधना लाभदायी मानी गई है, उसी प्रकार केतु के कष्टों से बचने के लिए गणपति साधना बहुत ज्यादा लाभप्रद साबित होती है. ऐसे में केतु के दोष दूर करने के लिए प्रतिदिन गणपति की पूजा एवं मंत्र का जप करें.
- ज्योतिष के अनुसार केतु की शांति के लिए व्यक्ति को कंबल, लोहा, सतनजा, काले-सफेद तिल आदि का दान करना चाहिए.
- केतु के कष्टों से बचने के लिए व्यक्ति काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए और यदि संभव हो तो काली गाय का दान करना चाहिए.
- केतु की अशुभता को दूर करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर पवित्र जल में काला तिल मिला अर्पित करना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ या शिव मंत्रों का जप करना चाहिए.
- हिंदू मान्यता के अनुसार केतु के दोष को दूर करने के लिए किसी ज्योतिषी से पूछकर लहसुनिया रत्न धारण करना चाहिए. मान्यता है कि केतु के इस रत्न को धारण करने पर अचानक से आने वाली परेशानियों से बचाव होता है.
- हिंदू मान्यता के अनुसार केतु के दोष को दूर करने के लिए मंत्र जप को उत्तम उपाय माना गया है. ऐसे में व्यक्ति को केतु के कष्टों से बचने के लिए 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः' मंत्र 17,000 जाप करना चाहिए. इन मंत्रों को आप प्रतिदिन एक माला जप करके भी पूरा कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं