विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर 6 माह के बच्चे को लेकर बिल्डिंग से कूदी, महिला की मौत, बच्चे की बच गई जान

Hyderabad: हैदराबाद के मियापुर इलाके में एक महिला अपने 6 महीने के बच्चे को गोद में लेकर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूद गई. महिला की मौत हो गई. लेकिन बच्चा चमत्कारिक रुप से बच गया. जिसे कुछ मामूली चोटें आई हैं.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर 6 माह के बच्चे को लेकर बिल्डिंग से कूदी, महिला की मौत, बच्चे की बच गई जान
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिल्डिंग से कूदी
हैदराबाद:

हैदराबाद के मियापुर इलाके में 37 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर मानसिक तनाव के चलते अपने 6 महीने के बच्चे को लेकर बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगा दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई. लेकिन बच्चा बच गया. बताया जा रहा है कि महिला नींद न आने की बीमारी से परेशान थी. घटना शुक्रवार रात की है. महिला का नाम ईशा साहू था. घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में रहने वाले लोग हैरान रह गए और सभी आनन-फानन में नीचे आए तो देखा कि बच्चा सही सलामत था. 

फेंसिंग पर गिरा था बच्चा 

साइबराबाद पुलिस के मुताबिक महिला बच्चे को लेकर कूदी थी. लेकिन छलांग लगाते ही बच्चा महिला के हाथों से छूट गया और एक फेंसिंग पर जाकर गिरा. जिससे उसकी जान बच गई. मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है. बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है. स्थानीय लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं. क्योंकि महिला की जान मौके पर ही चली गई थी. लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बच्चा सही सलामत रहा. 

तनाव में थी सॉफ्टवेयर इंजीनियर

शुरुआती जांच से पता चलता है कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशा गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी. वह रात-रातभर सो नहीं पा रही थी. नींद की गंभीर समस्याओं की वजह से ईशा के लगातार परेशान होने की बात सामने आई हैं. जिसके चलते वह डिप्रेशन में चली गई थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि वे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के अलावा मेडिकल रिकॉर्ड से और जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. साइबराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

ईशा और उसके पति दोनों प्राइवेट सेक्टर में काम करते थे और अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहते थे. लेकिन शुक्रवार की रात हुई इस घटना के बाद से उनके रिश्तेदार, पड़ोसी और इलाके के लोग सदमे में हैं.

ये भी पढ़ेंः पुणे में IT इंजीनियर ने की आत्महत्या, TCS की 2 सीनियर महिला अधिकारियों समेत 3 पर केस दर्ज, सुसाइड नोट भी मिला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Hyderabad Police, Cyberabad, Software Engineer, Woman Jumped Canal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com