विज्ञापन

Numerology Prediction 7: ओवरथिंकिंग और अनिर्णय की स्थिति से होगी मानसिक उलझन!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 7 है. चन्द्रमा पर केतु की ऊर्जा का संचार मानसिक अवसाद, ओवर थिंकिंग और जीवन में उतार चढाव लेकर आया है. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7: ओवरथिंकिंग और अनिर्णय की स्थिति से होगी मानसिक उलझन!
मूलांक 7: आत्मचिंतन का दिन

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज परदे के पीछे रहकर आप बेहतर डाटा एनालिसिस कर सकते हैं. यदि आप एक काउंसलर हो तो आज लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकते हो. कोई भी ऐसा कार्य करना मुश्किल नहीं होगा आपके लिए जो अन्य लोगों के द्वारा ना किया जा सके. आज किए गए कार्य में आपको थोड़ा संघर्ष का सामना अवश्य करना पड़ सकता है. कोई भी व्यक्ति आपके पास किसी भी कार्य से आएगा आप उसके बिना बोले उसकी पहचान कर सकते हैं. लोगों से दूर रहने का मन करेगा, एकांत जीवन की ओर आकर्षण बढ़ेगा. इंपोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में आज आपको लाभ मिल सकता है. आयुर्वेद, सर्विस प्रोवाडिंग में आज लाभ होगा. ग्राहकों के साथ मेलजोल बढ़ाना होगा. विदेश से संबंधित किसी क्लाइंट से आज आपको कोई ऑफर या बड़ी डील मिल सकती है. आंख बंद करके किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें. 

Finance / फाइनेंस: आज अचानक आपको रिफंड के रूप में पैसा प्राप्त हो सकता है. पुराना इन्वेस्टमेंट या उधारी अथवा किसी भी अननोन सोर्स से आपको धनलाभ होने की उम्मीद है. आज आपका ट्रैवलिंग और मेडिकल पर धन खर्च हो सकता है. निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. क्रिप्टो, सट्टा, जुआ,जल्दी अमीर बनने वाले शॉर्टकट से आज आपको दूर रहना होगा. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे लैपटॉप, मोबाइल या एसी आदि की खराबी पर आपका धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी रहस्यमय व्यक्ति की ओर आपका आकर्षण हो सकता है. पुराने संबंधों में दूरी बढ़ सकती है. आपके द्वारा बोले गए शब्द थोड़े कड़वे हो सकते हैं, अथवा आपके पार्टनर द्वारा करी गई बातों से आपका मन हर्ट हो सकता है. आज आपका नेचर काफी इंट्रोवर्ट रहेगा. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण में आज क्लेरिटी नहीं होगी. दोनों लोग मन ही मन अपनी फिलिंग्स शेयर करने का प्रयास करते रहेंगे. पार्टनर के साथ आज थोड़ा समय बिताने का प्रयास करें. देर शाम को आप अपने दिल की बात एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं. आज वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के ऊपर भरोसा करें. आपकी शंका आपके रिश्तों को खराब कर सकती है. पार्टनर के साथ इमोशनल डिस्टेंस आपकी दिक्कत को बढ़ा सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : बहते हुए जल में आज ताम्बा प्रवाहित करें. मस्तक पर हल्दी का तिलक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 13 June 2026, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com