Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होगा. लोग आपके साथ चुम्बक की तरह जुड़ेंगे. आज नया रिश्ता या नए प्रेम सम्बन्ध शुरू हो सकते हैं. आपको आज व्यापार में सफलता हासिल होगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस के अंदर आपको अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा सुधार करना होगा. आपको डिसिप्लिन के साथ अपनी टीम को लेकर चलना होगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा. प्रमोशन से संबंधित कोई सकारात्मक संकेत प्राप्त हो सकते हैं. आज आपकी पर्सनालिटी काफी चार्मिंग होगी. मीटिंग में आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे. लोगों के साथ आपका व्यवहार शालीन रहना चाहिए, अन्यथा टकराव की स्थिति बन सकती है. व्यापार में अपने ब्रैंड को प्रमोट करने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा. कोई बड़ा टेंडर आपके व्यवसाय को लाभान्वित करेगा. लग्जरियस से रिलेटेड कामों में आज लाभ होगा. स्टाफ के साथ संबंध बेहतर रखें.
Finance / फाइनेंस: एक से अधिक सोर्सेस से आज आपको धन लाभ होने की संभावना है. किसी कार्य के बाद कमीशन भी आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा. घर के अंदर कंफर्ट, लग्जरियस पर आपका धन खर्च होगा. प्रॉपर्टी या नई गाड़ी के खरीदने पर आज आपको खर्च करना होगा. पहले से चला आ रहा लोन आज आपको राहत दे सकता है. आज कमाए हुए धन में कुछ प्रतिशत आपको बचा कर रखना होगा. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर आगे बढ़े.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके लिए सम्बन्धों में कुछ नया करने का मन होगा.आज पुराने सम्बन्ध फिर से शुरू हो सकते हैं. नई प्रेम कहानी के लिए आज का दिन बहुत एनर्जेटिक रहेगा. किसी सेलिब्रिटी टाइप व्यक्ति के प्रति अपका आकर्षण बढ़ सकता है.पार्टनर के साथ रिश्तों में आज फिजिकल एनर्जी एक्टिव रहेगी. आज आपको रोमांस और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. आपके रिश्ते आज काफी बेहतर होंगे. पुरानी बातें और मनमुटाव आज खत्म होंगी. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. एकदूसरे के प्रति नजदीकियां आपके रिश्ते मजबूत करेंगी. पार्टनर को आपकी काफी चिंता रहेगी. दोनों लोग मिलकर आज कोई बेहतर निर्णय लेंगे जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी. परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : बेबी पिंक
आज का उपाय : किसी भी धर्म स्थान में गुलाव की धूपबत्ती और चावल रखकर आएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं