Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको अपनी जिद और गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. कोई पुराने लीगल मेटर में आज आपको बढ़त मिलेगी. आज की गई मेहनत का परिणाम धीमे धीमे प्राप्त होगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : मशीनरी और तेल से संबंधित कामों में आज बढ़त रहेगी.आज कोई भी नया काम या डील ना करें. नौकरी वाले जातकों के लिए आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती हैं. प्रॉपर्टी डीलिंग रियल एस्टेट के काम से आज लाभ होगा पुराना फंसा हुआ धन आज वापस मिल सकता है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज मनमुटाव हो सकता है. कागजी कार्रवाई पक्की रखें. कोई सरकारी टेंडर में आज आपको कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारी आ सकती है. अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य पर नजदीकी से नजर रखी जाएगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपके पास धन काफी अधिक मेहनत करने से आएगा. सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठकर धन लाभ नहीं होगा. सोच समझकर आज धन खर्च करना होगा. अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल करें. आज प्राप्त इनकम से पुराने कर्जन को चुकाने का प्रयास करें. नया कर्ज नुकसानदायक रहेगा इसलिए कर्ज से बचें. आपके द्वारा की गई मेहनत से आज आपको स्थाई रूप से धन लाभ होगा. धन आगमन की गति काफी धीमी होगी. कोई सरकारी टेंडर या इन्वेस्टमेंट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में गंभीरता अधिक रहेगी. पार्टनर रोमांटिक होने का प्रयास करेगा लेकिन आपके द्वारा मैच्योरिटी दिखाई जाएगी. पार्टनर के साथ बातचीत में कमी से दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में किसी जिम्मेदारी को लेकर के पार्टनर के साथ क्लेश होने की संभावना है. आपके द्वारा की गई कमिटमेंट को अवश्य पूरा करें. अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. जोड़ों और कमर के दर्द की समस्या से आपको थकान और दिक्कत हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : जामुनी.
आज का उपाय : आज काले कुत्ते को 2 मीठी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं