विज्ञापन

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका ने भी घटाए पेट्रोल और डीजल के दाम

अमेरिका और ईरान के बीच डील होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तेजी से गिरी है.

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका ने भी घटाए पेट्रोल और डीजल के दाम
Petrol Diesel Price: पाकिस्तान के बाद श्रीलंका में भी सस्ता हुआ तेल (फोटो- AFP)

Petrol Diesel Price: पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका में भी तेल के दाम घटा दिए गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए शुरुआती डील (MoU) हो चुकी है और होर्मुज का अहम समुद्री रास्ता भी जहाजों के लिए खुल गया है. इंटरनेशनल मार्केट में 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची क्रूड ऑयल की कीमत कम होकर 72 डॉलर के रेंज में आ गई है.  ऐसे में मंगलवार को श्रीलंका ने फ्यूल की कीमतों में 6% तक की कटौती की गई है. इससे पहले पाकिस्तान ने भी 19 जून को पेट्रोल की कीमतों में 74 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 67 रुपये की कटौती की घोषणा की थी.

श्रीलंका में क्या फैसला लिया गया?

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के सरकारी पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने कहा कि वह डीजल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर कम करके 382 रुपये  कर देगा, जबकि पेट्रोल की कीमत 20 रुपये कम करके 414 रुपये कर दी जाएगी. यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में भारी गिरावट के बाद की गई है.

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद श्रीलंका ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 50% की बढ़ोतरी की थी. इतना ही नहीं बिजली की दरों में भी एक-तिहाई की बढ़ोतरी की गई थी. श्रीलंका अपना सारा तेल खरीदता है और बिजली उत्पादन के लिए भी दूसरे देश से आयात होने वाले कोयले पर निर्भर है. इस देश ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में कोई भी लंबा संघर्ष देश की नाजुक आर्थिक रिकवरी के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मार्च 2023 में 2.9 बिलियन डॉलर का बेलआउट लोन दिया था. अब श्रीलंका की सरकार ने IMF को बताया था कि तेल और गैस की लगातार ऊंची रहीं कीमतें देश को उसके सबसे खराब आर्थिक संकट से उबारने के प्रयासों को कमजोर कर सकती हैं. अच्छी बात है कि अब अमेरिका-ईरान समझौते के बाद तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम हुई हैं.

पाकिस्तान में अभी भी जंग से पहले की तुलना में महंगा है तेल

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 74 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 67 रुपये की कटौती करके अपनी जनता को जंग से पहले वाली राहत दे दी है. जंग शुरू होने से पहले पाकिस्तान में पेट्रोल 267 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर के आसपास का था जो 74 रुपए कम होने के बावजूद अभी भी 300 रुपए के पास है. वैसे ही जंग शुरू होने से पहले हाई-स्पीड डीजल की कीमत पाकिस्तान में 280 रुपए के आसपास थी जो अभी 67 रुपए कम करने के बावजूद 312 रुपए में एक लीडर बिक रहा है.

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price, Pakistan, Petrol Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com