विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराया,  प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
FIFA World Cup 2026, Morocco beat Netherlands

इस्माइल साइबारी ने पेनल्टी शूटआउट में अहम गोल किया और मोरक्को ने सोमवार को नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ली है. शूटआउट में चार राउंड के बार स्कोर 2-2 से बराबर पर रहा. इसके बाद मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने क्राइसेनियो समरविले को शॉट को अपने बाएं हाथ से बचाया. इसके बाद साइबारी ने बॉल को बाएं कोने में भेजा जबकि नीदरलैंड के गोलकीपर बार्ट वर्ब्रुगेन दूसरी दिशा में चले गए. यह फीफा वर्ल्ड कप और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इतिहास में पहला मौका है, जब मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराया है. मोरक्को इससे पहले पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंची थी. ऐसे में उसने लगातार दूसरी बार राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है.

नीदरलैंड पिछले 11 विश्व कप में कम से कम अंतिम 16 तक जरूर पहुंचा था. ऐसे में आज की हार उसके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है.  नीदरलैंड के लिए कोडी गाकपो ने 72वें मिनट में गोल किया था. समरविले की मदद से किए गए इस गोल के बाद नीदरलैंड के बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी मैदान पर दौड़ पड़े और उन्होंने 27 वर्षीय गाकपो को गले लगा लिया, जो फूट-फूटकर रोने लगे. 

मोरक्को के इस्सा डियोप ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम (91वें मिनट) में चेम्सदीन तालबी के लंबे क्रॉस पर हेडर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया. एस्टाडियो बीबीवीए स्टेडियम में खेले गए 30 मिनट के अतिरिक्त समय में दोनों टीम में से किसी को भी गोल करने का कोई खास अवसर नहीं मिला. यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच था जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. इससे पहले पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराया था. यह राउंड ऑफ 32 में दो सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीमों के बीच मुकाबला था. मोरक्को विश्व रैंकिंग में छठे और नीदरलैंड सातवें स्थान पर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morocco, Netherlands, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com