Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज का दिन काफी अनप्रिडिक्टेबल रह सकता है. अचानक जीवन में तेज गति के साथ बदलाव और कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है. आज आपको अपनी सोच और प्लानिंग के विपरीत जाकर कार्य करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : रिसर्च इंजीनियरिंग और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है. काफी समय से किसी अथॉरिटी में अटकी हुई कोई योजना क्लियर हो सकती है. ऑफिस के अंदर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. अपनी प्लानिंग किसी के साथ डिस्क्लोज ना करें. आज अतिरिक्त कार्य का प्रेशर आपका समय के संतुलन को बिगाड़ सकता है. कई बार अपनी योजनाओं में आपको संघर्ष की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. इंपोर्ट एक्सपोर्ट, विदेश से संबंधित व्यवसाय और हेवी मशीनरी के कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा. इन्वेस्टमेंट के दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क ना उठाएं. किसी भी कार्य में पार्टनर या अन्य साथी कर्मचारियों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें. कार्य योजना को पूरी तरह से लीगल पेपर के साथ तैयार करें.
Finance / फाइनेंस: आज अचानक आपको बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. जुआ, सट्टा, लॉटरी एवं शेयर बाजार से आज लाभ की स्थिति बनेगी. ज्यादा लालच से आपको नुकसान भी हो सकता है. आर्थिक निर्णय लेते समय सतर्कता रखें. धन का आगमन और जाना काफी स्पीड से हो सकता है. दिखावे के लिए खर्च पर कंट्रोल करें. आज प्राप्त धन से पुराने कर्ज को खत्म करने का प्रयास करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंध में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा. लेकिन छोटी-छोटी बातों पर अहंकार और ईगो की स्थिति से विवाद हो सकता है. आपकी सोच थोड़ा मिस्टीरियस रह सकती है. इसलिए पार्टनर को आज आपके व्यवहार में कमी नजर आ सकती है. गलतफहमी से बचने के लिए बेहतर संवाद रखें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. उसके विचारों को आजादी दे. अपने विचारों को जीवनसाथी पर जबरदस्ती ना थोपें. यदि संभव हो तो जीवनसाथी या प्रेम पार्टनर के लिए सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : स्लेटी
आज का उपाय : दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में जाकर आज राम रक्षा स्त्रोत एवं बजरंग बाण का पाठ करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं