विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 28 August 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

Aaj Ka Panchang 28 August 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक, जानें राहुकाल का समय
राहुकाल के दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए
ndtv

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम, पूजा, यात्रा या नए काम की शुरुआत से पहले पंचांग देखना शुभ माना जाता है. 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी. पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक रहेगी और इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. दिन में अभिजित मुहूर्त, अमृत काल और कई शुभ समय रहेंगे. वहीं राहुकाल, गुलिक काल और यमगंड में शुभ काम करने से बचने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं 28 अगस्त का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल.

राखी बांधने का जानें मुख्य शुभ मुहूर्त

28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक रहेगी. इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. इस दिन रक्षा बंधन का पावन पर्व है. राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक है. राहुकाल के दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए.

जान लें नक्षत्र

शुक्रवार को सुबह 6:11 बजे सूर्योदय और शाम 6:44 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 6:56 बजे चंद्रोदय और अगले दिन तड़के 6:57 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को सूर्य मघा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा शतभिषा (अगली सुबह लगभग 03:12) में रहेगा, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा.

यह भी पढ़ें:  गर्भावस्था में चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए? क्या गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान सोना चाहिए

जानें कितने बजे रहेगा अमृत काल

शुक्रवार को हर्षण योग नहीं रहेगा. इस दिन प्रातः 07:26 बजे तक अतिगंड योग रहेगा और उसके बाद सुकर्मा योग शुरू होगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 7:43 से 9:23 बजे तक रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 10:54 बजे से 12:28 बजे और गुलिक काल सुबह 7:45 से 9:19 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, यमगंड काल दोपहर 3:36 से 5:10 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

कुंभ राशि में स्थित रहेगा चंद्रमा

शुक्रवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित रहेगा. पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:  लड्डू गोपाल को राखी कैसे बांधें? पंडित जी जानें सही विधि और किन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पूरे दिन रहेगा पंचक, फिर भी बांध सकेंगे राखी, जानें राहुकाल रहित शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Panchang, Rahukal, Shubh Muhurat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com