कल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं. कई घरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को भी राखी बांधने की परंपरा है. भक्त लड्डू गोपाल को अपना भाई मानकर राखी बांधते हैं और उनसे अपनी रक्षा और सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं. आप भी लड्डू गोपाल को राखी बांधना चाहते हैं, तो आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं नियम-
लड्डू गोपाल को राखी कैसे बांधें?
- ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, सबसे पहले लड्डू गोपाल को जल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से स्नान कराया जाता है.
- इसके बाद साफ पानी से भगवान को दोबारा स्नान कराएं.
- फिर उन्हें साफ और सुंदर वस्त्र पहनाएं. आप चाहें तो उनके लिए नए कपड़े भी रख सकते हैं.
- स्नान और वस्त्र पहनाने के बाद लड्डू गोपाल को साफ-सुथरे आसन या चौकी पर विराजमान करें. जिस जगह पूजा कर रहे हैं, वहां भी सफाई का ध्यान रखें.
- इसके बाद लड्डू गोपाल को चंदन का टीका लगाएं.
- फिर रोली और अक्षत यानी चावल का टीका भी लगाया जा सकता है.
- पूजा के दौरान भगवान के सामने दीपक जलाकर श्रद्धा से प्रार्थना करें.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं, दीपक जलाने के बाद लड्डू गोपाल की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें. अगर आपके लड्डू गोपाल छोटे हैं, तो आप उनकी बांसुरी पर भी राखी बांधी सकते हैं. राखी बांधते समय भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-शांति और अपनी रक्षा की प्रार्थना करें. इसके बाद उन्हें भोग लगाएं और श्रद्धा के साथ आरती करें.
कौन बांध सकता है लड्डू गोपाल को राखी?ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कोई भी महिला लड्डू गोपाल को अपना भाई मानकर राखी बांध सकती है. बहन की तरह भगवान को राखी बांधकर आप उनसे अपनी रक्षा की प्रार्थना कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: कल कितने बजे से कितने बजे तक बांधी जाएगी राखी? पंडित जी से जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं