- ठंड के मौसम में बहुत सी चीजे आपको गर्म रखने में मदद करती है.
- हमारे पास कुछ सुपर स्वादिष्ट हलवे भी हैं.
- गुड़ आटे का हलवा खाने में लाजवाब होता है.
सर्दी आ गई है और यही वह समय जब हम बहुत से स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेते है. यह मौसम व्यंजनों की एक लंबी लिस्ट लेकर आता है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि समग्र अच्छाई से भरपूर होते हैं. अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो आप पाएंगे कि सर्दियों के ज्यादातर व्यंजनों में पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री शामिल होती है और ठंड के मौसम में आपको गर्म रखने में मदद करती है. उदाहरण के लिए रेवड़ी को ही लें. इस बाइट साइज डिलाइट में तिल (सफेद तिल) और गुड़ शामिल हैं - ये दोनों पोषक तत्वों से भरे हुए हैं जो आपको सर्दियों से लड़ने में मदद करते हैं. फिर गजक, गुड़ की चाय और भी बहुत कुछ है. इसके अलावा, हमारे पास कुछ सुपर स्वादिष्ट हलवे भी हैं. गाजर का हलवा, चना दाल का हलवा, अंजीर का हलवा ऐसे- कई विकल्प हैं, जो हमें विकल्पों के लिए सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इनमें से ज्यादातर हलवे मौसमी फलों और सब्जियों का उपयोग करके तैयार किए जाते हैं जो पकवान को और भी स्वादिष्ट बनाते हैं. इसी तरह, एक और प्रकार का हलवा है - गुड आटे का हलवा. गुड़, गेहूं के आटे और ढेर सारी मात्रा में घी से बना यह हलवा हमें और ज्यादा खाने की लालसा के साथ छोड़ देता है.

-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
स्टेप 1. एक सॉस पैन में दूध डालें.
स्टेप 2. इसमें पानी, केसर के रेशे डालें और इसे उबलने दें. एक तरफ रख दें.
स्टेप 3. एक कढ़ाई में घी और कुछ लौंग डालकर गर्म करें.
स्टेप 4. कढ़ाई में आटा और सूजी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए.
स्टेप 5. इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह मिला लें.
स्टेप 6. थोड़ा दूध डालें और इसे पकने तक पकाएं.
स्टेप 7. कुछ कटे हुए बादाम से सजाकर गरमागरम परोसें.
स्वादिष्ट लगता है, है ना? तो बिना देर किए, इस स्वादिष्ट डिश को बनाएं और सर्दियों को और भी मजेदार बनाएं.
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट स्पाइसी आंवला अचार- Recipe Inside Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं