- हेल्दी हलवा खाना है तो तरबूज के छिलकों का हलवा ट्राई करें.
- इंस्टाग्राम की एक वीडियो में आप बनाना सीख सकते हैं.
- यह हलवा बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी है.
Watermelon halwa : गर्मी के आते ही आम से लेकर तरबूज तक सभी को खूब पसंद आते हैं. इसके साथ ही फलों की विभिन्न रेसिपी ट्राई की जाती है. कभी बस काट कर इनका मजा लिया जाता तो कभी आइसक्रीम से लेकर कस्टर्ड में डाला जाता है. लेकिन आमतौर पर फल (fruits) के छिलके हम फेंक ही देते हैं. अब बात करें तरबूज (Watermelon) की तो इसके छिलके काफी कड़े होते हैं और उनका कम ही उपयोग हो पाता है. हालांकि इनमें न्यूट्रिशन वैल्यू होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं इससे कई मजेदार और स्वादिष्ट (testy) रेसिपी तैयार की जा सकती है. यूं तो तरबूज के छिलकों मुरब्बा, टूटी फ्रूटी बनाई जाती है लेकिन आज जानिए इससे हलवा (Watermelon Rind Halwa) बनाने का तरीका. पेशे से शिक्षक लेकिन शौक से शेफ मंथन गट्टानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह मजेदार रेसिपी शेयर की है.
झाइयों और काले धब्बों ने छीन ली है चेहरे की चमक, तो इस तरह छाछ का कर सकते हैं इस्तेमाल, असर दिखेगा दमदार-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सामग्री
तरबूज का छिलका, एक चम्मच सूजी, एक चम्मच बेसन और आवश्यकतानुसार चीनी, बादाम, काजू, इलायची और घी
तैयारी- तरबूज के छिलकों से हलवा बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों से कठोर हरे भाग को हटा लें.
विधि
वाटरमेलन के छिलकों को कद्दूकस कर लें या मिक्सी में पीस कर प्यूरी बना लें. गैस पर कढ़ाई चढाएं और एक चम्मच घी डालें. घी गर्म होने पर उसमें ड्राई फ्रूट्स रोस्ट कर के निकाल लें. इसके बाद एक चम्मच घी डालें और उसमें एक चम्मच सूजी और एक चम्मच बेसन डालें और भुने. इससे हलवे में दरदरापन और अच्छा टेस्ट आएगा. इसके बाद तरबूज की प्यूरी डाल कर भूनें. लगभग दस मिनट भुने, बीच बीच में चलाते रहे. चीनी डालें, अच्छी तरह मिलाए फिर इलायची और रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स डालें, हलवे को गाढ़ा होने तक पकाएं और गार्निश कर परोसे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं