- इस कॉन्कॉशन में कुछ स्वस्थ मसाले और हर्ब शामिल हैं.
- जो हमारी रसोई की पेंट्री में आसानी से उपलब्ध हैं.
- यह मानसून डाइट में एक प्रमुख भूमिका निभाता है.
14 जुलाई, 2022 को 'सावन का महीना' की शुरुआत के साथ, अब हम कह सकते हैं - मानसून आ चुका है. तो यह वह समय है हरी भरी प्रकृति और बारिश के मौसम का सही मजा लेते हैं. जहां मानसून हमें खुश होने के कई कारण देता है, वहीं यह कई स्वास्थ्य संबंधी चीजों को भी साथ लाता है, जिन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है. मौसमी बीमारियों से बचाव के सबसे स्थायी तरीकों में से एक है जीवनशैली में बदलाव करना. और क्योंकि, आहार इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाता है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौसम के अनुसार हमारे भोजन में बदलाव करने पर जोर देते हैं. वे कहते हैं, संतुलन बनाए रखने के लिए हमारे दैनिक भोजन में मौसमी फल, सब्जियां, पर्याप्त तरल पदार्थ और स्वस्थ जड़ी-बूटियों और मसालों को शामिल करना महत्वपूर्ण है.
इसे ध्यान में रखते हुए, सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर एक हर्बल चाय की रेसिपी लेकर आए, जो हमारी मानसून डाइट में शामिल करने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस कॉन्कॉशन में कुछ स्वस्थ मसाले और हर्ब शामिल हैं जो हमारी रसोई की पेंट्री में आसानी से उपलब्ध हैं. लेकिन, रेसिपी के बारे में जानने से पहले, आइए हर्बल चाय के स्वास्थ्य फायदों पर एक नज़र डालें:
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

घर पर परफेक्ट क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए यहां देखें 5 कुकिंग टिप्स
मानसून के दौरान हर्बल चाय के स्वास्थ्य लाभ:
हर्बल चाय कई हबर्स और मसालों का एक डी-कैफीनयुक्त मिश्रण है, जो जरूरी पोषक तत्वों से भरी है. इसे कड़ा या डिटॉक्स वॉटर भी कहा जाता है.
इस विशेष हर्बल रेसिपी में, शेफ संजीव कपूर ने लेमन ग्रास, अदरक, नींबू, तुलसी, इलायची और लौंग का इस्तेमाल किया है - इनमें से हर्ब और मसाले सदियों से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का हिस्सा रहे हैं. वे एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरे हुए हैं जो हमें डिटॉक्स करने, इन्फ्लेमेशन और मौसमी मुद्दों और पेट की बीमारियों के खिलाफ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.
इसके अलावा, रेसिपी में शहद भी शामिल है. शहद न सिर्फ चाय के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि पाचन को भी नियंत्रित करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है.
कैसे बनाएं मानसून-स्पेशल हर्बल टी - रेसिपी बाय शेफ संजीव कपूर:
आपको बस इतना करना है कि एक पैन या इलेक्ट्रिक केतली में पानी लें और उसमें सभी हबर्स और मसाले (ऊपर बताए गए) मिलाएं. पानी को तब तक उबलने दें जब तक कि पानी का रंग न बदल जाए. एक सही उबाल के बाद यह हल्का सुनहरा हो जाएगा.
अब पानी को एक कप में छान लें, इसमें शहद मिलाएं और एक घूंट लें.
पूरी वीडियो यहां देखें:
आप किस का इंतजार कर रहे हैं? इस मानसून हर्बल चाय को तैयार करें और इस मौसम में इसे अपने डाइट में शामिल करें. लेकिन याद रखें, मॉडरेशन कुंजी है!
Roated Mango Chutney: भुने आम की इस स्वादिष्ट चटनी को आज ही आजमाएं- Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं