सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में लोग अक्सर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तेज रफ्तार से चल रही साइकिल पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और शख्स की हरकत को बेहद जोखिम भरा भी बता रहे हैं.
चलती साइकिल पर किया हैरतअंगेज करतब
वायरल वीडियो में एक शख्स बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तेज चलती साइकिल पर खड़ा होकर संतुलन बनाता दिखाई दे रहा है. सड़क पर दौड़ती साइकिल पर उसका यह स्टंट देखने वालों की सांसें थमा रहा है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो किस जगह का है और कब रिकॉर्ड किया गया.
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर muhammadzubaireaglestar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1.16 करोड़ (11.6 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं करीब 4.16 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
कमेंट सेक्शन में आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "Real performative." दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भाई जान, मुझे भी सिखा दो." वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, "साइकिल चल कैसे रही है?". हालांकि कई लोगों ने ऐसे स्टंट को खतरनाक बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह अपनी जान जोखिम में डालना सही नहीं है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं