सोशल मीडिया के दौर में आज हर कोई वायरल होना चाहता है. अपनी रील पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं. कई बार इसी चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान को भी जोखिम डाल देते है. ऐसे ही एक हैरान करने वाले मामले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक को ट्रैक्टर के साथ स्टंट करना महंगा पड़ गया.
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि रील बनाने के चक्कर में एक शख्स अपने ट्रैक्टर को चालू हालत में गियर में डालकर खूद नीचे उतर जाता है. जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तेजी से आगे बढ़ने लगा और देखते ही देखते ट्रैक्टर खेतों को पार करते हुए पास के एक गहरे गड्ढे में पलट गया. जिसके कारण ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. हालांकि इस दौरान गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
Breaking News 🚨
— Rashpinder Brar (@RashpinderBrar3) June 23, 2026
अपने मालिक के रील बनाने के कीड़े से परेशान होकर ट्रैक्टर ने की आत्महत्या 😂 pic.twitter.com/p5kDV8TxrH
पोस्ट पर अब तक 30 हजार से ज्यादा आ चुके हैं व्यूज
इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @RashpinderBrar3 नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है. पोस्ट करते हुए उसने कैप्शन में लिखा,"Fed up with his owner's reel-making craze, the tractor commits suicide." वीडियो अपलोड होने के बाद से काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर अब तक 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
लोगों ने वीडियो पर जमकर किए कमेंट
एक्स पर लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि रील बनाना कभी-कभी नुकसान दे देता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बेचारा ट्रैक्टर. अब उसको श्रद्धांजलि दे सकते है. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लेने के देने पड़ गए. रील के चक्कर में अच्छा हुआ है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या करता बेचारा ट्रैक्टर मालिक तो रील बनाने में व्यस्त था."
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं