विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से पहले गुड न्यूज: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 KM लंबी टनल खुलेगी, 'खूनी नाला' से मिलेगा छुटकारा

सरला लिमिटेड के टेक्निकल मैनेजर हरीश कुंजा ने कहा कि एटी-3 साउथ बाउंड टनल 846 करोड़ में बनी है. अमरनाथ यात्रा से पहले टनल में ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.

अमरनाथ यात्रा से पहले गुड न्यूज: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 KM लंबी टनल खुलेगी, 'खूनी नाला' से मिलेगा छुटकारा
अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनी एटी-03 साउथ बाउंड टनल में ट्रैफिक होगा शुरू.
  • जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में बनी एटी-03 साउथ बाउंड टनल का काम पूरा.
  • 846 करोड़ में बनी एटी-03 साउथ बाउंड टनल 3.5 किलोमीटर लंबी है.
  • अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले टनल को खोला जा सकता है.

रामबन: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में बन रही 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल अब पूरी तरह तैयार हो गई है. 846 करोड़ की लागत से बनी इस टनल को अगले कुछ दिन में ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है. पंथ्याल को डिगडूल से जोड़ने वाली इस टनल से अमरनाथ यात्रा 2026 का सफर आसान होगा जाएगा. लोगों को 'खूनी नाला' और पंथ्याल जैसे खतरनाक रास्तों से होकर नहीं जाना होगा, साथ ही हर मौसम में आने-जाने का रास्ता भी रहेगा. एटी-03 टनल को सरला प्रोजेक्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया है जो  जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है. 

अब रास्ते में नहीं आएंगे खूनी नाला जैसे खतरनाक हिस्से 

दरअसल, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आने वाले 'खूनी नाला' और पंथ्याल वाले हिस्से कई दशकों से इसके सबसे खतरनाक इलाकों में से एक रहे हैं. जहां, आए दिन लैंडस्लाइड (भूस्खलन), अचानक बाढ़ आने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं आम थीं, बरसात के मौसम में तो यह रास्ता और भी चुनौती पूर्ण हो जाता था. 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल खुलने के बाद इन खतरनाक रास्तों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं होगी. जिससे लोगों का सफर हर मौसम में आसान और सुरक्षित होगा. 

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 846 करोड़ में बनी है 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 846 करोड़ में बनी है 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल.

अमरनाथ यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी टनल 

सबसे अहम बात यह है कि यह टनल 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी. इससे जम्मू और कश्मीर के बीच यात्रा करने वाले लाखों तीर्थयात्रियों का सफर आसान होगा, उन्हें जाम में नहीं फंसना होगा साथ ही समय की भी बचत होगी.

व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा, सालभर रहेगी कनेक्टिविटी

एटी-03 साउथ बाउंड टनल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है. इससे राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा साथ ही देश के अन्य हिस्सों से इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. स्थानीय लोग और ट्रांसपोर्टरों इस टनल को एक 'गेम-चेंजिंग' प्रोजेक्ट बता रहे हैं. उनका कहना है कि इससे व्यापार बढ़ेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी साथ ही सालभर हर मौसम में पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बनी रहेगी. 

ये भी पढ़ें- कानपुर मेट्रो IIT से नौबस्ता तक जुलाई में दौड़ेगी, 23 KM लंबे ट्रेक पर 40 मिनट में आएंगे ये 21 स्‍टेशन

टनल ट्रैफिक के लिए पूरी तरह तैयार, अमरनाथ यात्रा से पहले शुरू करने की तैयारी  

सरला लिमिटेड के टेक्निकल मैनेजर हरीश कुंजा ने न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए कहा कि एटी-3 साउथ बाउंड टनल 3.5 किलोमीटर लंबी है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 846 करोड़ की लागत आई है. हम अमरनाथ यात्रा से पहले टनल में ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. टनल का पूरा काम हो चुका है, कुछ फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा. 

जम्मू से श्रीनगर आने-जाने वालों का सफर आसान ही नहीं सुरक्षित होगा 

स्थानीय निवासी नरेश सिंह ने IANS से बात करते हुए कहा कि यह टनल हमारे लिए सौगात ही नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर का भरोसा है. अब हमें खूनी नाला होकर नहीं जाना पड़ेगा, वहां कभी भी पत्थर गिरते रहते हैं. टनल खुलने के बाद जम्मू से श्रीनगर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा, गाड़ियों को भी खतरा नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये खास हिस्सा अगस्त में खुलेगा, MP वालों को मुंबई पोर्ट तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Srinagar Highway Update, Jammu Srinagar Highway News, Jammu Srinagar Highway, Jammu Kashmir News, Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com