विज्ञापन

'आप जनता के नौकर हो' अपॉइनमेंट लेने की बात सुनकर IAS पर भड़का शख्स, अब बताई पूरी सच्चाई

आईएएस से बहस वाला वीडियो वायरल होने के बाद जन बदलाव पार्टी के संस्थापक यश गौरखेड़े ने नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उस बहस की पूरी सच्चाई है.

'आप जनता के नौकर हो' अपॉइनमेंट लेने की बात सुनकर IAS पर भड़का शख्स, अब बताई पूरी सच्चाई
आईएएस अफसर के साथ बहस वक्त शख्स का वीडियो वायरल. (स्क्रीनग्रैब)
Facebook@Yash Gourkhede

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मीटिंग ले रहे आईएएस अधिकारी के रूम में दाखिल होकर उनसे बहस करता नजर आ रहा है. जब आईएएस उनसे पूछते हैं कि क्या आपने अपॉइंटमेंट ली थी, तो वो शख्स नाराज हो जाता है और कहता है- 'कैसा अपॉइंटमेंट? आप एक पब्लिक सर्वेंट हैं, किसी प्राइवेट कंपनी के एचआर नहीं हैं, जो मैं अपॉइंटमेंट लूंगा. वर्कर्स के साथ गलत हुआ है और आप प्रिंसिपल अथॉरिटी हैं. अपनी उनकी बात सुननी होगी. मीटिंग चल रही थी इसीलिए मैं चुपचाप पहले बाहर खड़ा था.'

यह बहस शुरू कैसे हुई?

इस वीडियो को महाराष्ट्र के नागपुर की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी 'जन बदलाव पार्टी' के संस्थापक यश गौरखेड़े ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. वीडियो में उन्हें ही चीफ इंजीनियर के साथ बहस करते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड का क्लिक देखकर आप सोच रहे होंगे कि ये बहस आखिर शुरू कैसे हुई. यही बताने के लिए यश ने पूरा वीडियो शेयर किया है, जो करीब 3 मिनट का है. इस वीडियो में वो पहले शांति से आईएएस से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनका मकसद मीटिंग में बाधा डालना नहीं था. वो बस इसीलिए आए थे ताकि आपको बता सकें कि एक जरूरी मुद्दे पर बात करने के लिए हम बाहर इंतजार कर रहे हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'IAS से मिलने क्यों आए थे यश गौरखेड़े'

यश के मुताबिक, 'पीडब्ल्यूडी नागपुर के जो कांट्रैक्ट बेस एम्प्लॉइज थे, उनका हैरेसमेंट किया जा रहा था. उनके हक का पैसा कॉन्ट्रैकटर और बाकी अधिकारी खा रहे थे. इसके लेकर हमने प्रदर्शन भी किया था, तब जाकर इनकी सैलरी बढ़ी थी. लेकिन बाद में अधिकारियों ने अपनी इगो के चक्कर में इन सभी एम्प्लॉइज को निकाल दिया. इसी पर बात करने के लिए मैं चीफ इंजीनियर से मिलने गया था. वहां मेरी उनसे बहस हो गई, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.'

'5 साल में नेता बदलते हैं अधिकारी नहीं'

यश ने आगे कहा, 'हर पांच साल में हम लोग वोट देकर नेता बदल सकते हैं. लेकिन करप्ट अधिकारियों को बदलने की हमारे पास कोई पावर नहीं है. ऐसे अधिकारी मोटी चमड़ी वाले होते हैं, जो एसी के नीचे बैठकर हर चीज में घूस मांगते और आम जनता को परेशान करते हैं. मगर, अब ऐसे अधिकारियों को बदलने का वक्त आ गया है. इन्हें अब समझाना होगा कि ऊंचे पद पर बैठकर वे  राजा नहीं बन जाते.वे रहते पब्लिक सरवेंट ही हैं.'

यहां देखें नया वीडियो:-

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'अफसरों को जनता की शिकायतों का समाधान करना चाहिए. वह एक कल्याणकारी राज्य के अंतर्गत काम कर रहे हैं, न कि ब्रिटिश शासनकाल के किसी कलेक्टर की तरह.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सरकारी अधिकारी सरकारी खजाने से हजारों करोड़ कमा रहे हैं और जनता के सामने अकड़ दिखाते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'किसी भी सरकारी संगठन या संस्थान में काम करने वाला हर कर्मचारी एक लोक सेवक होता है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'एक जनसेवक के तौर पर, क्या हमें ऐसी बैठक में सवाल पूछना चाहिए? वे भी इंसान ही हैं. अगर आपकी जगह पर आपका भाई या बहन बैठा हो, तो क्या आप उनसे ऐसे लहजे में बात करेंगे? क्या सिर्फ इसलिए कि वहां नेता मौजूद हैं, हमें अपना तरीका ही भूल जाना चाहिए?'

यह भी पढ़ें | रूस से एमबीबीएस करने गई भारतीय लड़की ने बताया महीने का खर्च, बोली- 'मैं फ्लैट में अकेले रहती हूं '

यह भी पढ़ें | Meta Glasses पहनकर PVR में फिल्म देखने से गार्ड ने रोका, शख्स बोला- पिक्चर रिकॉर्ड करनी होती तो फोन से कर लेता

यह भी पढ़ें | केरल में जन्में बॉस से गिफ्ट में iPhone Duo पाकर रोने लगीं यूएई की महिलाएं, धनतेरस पर वायरल हुआ वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Officer Viral Video, Nagpur Viral Video, PWD Employees Salary, Chief Engineer, Trending News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com