विज्ञापन

केरल में जन्में बॉस से गिफ्ट में iPhone Duo पाकर रोने लगीं यूएई की महिलाएं, धनतेरस पर वायरल हुआ वीडियो

केरल में जन्में इस कपल ने 24 सिंतबर को अपने ऑफिस में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों को चॉकलेट के बॉक्स में आईफोन छिपाकर दिए थे. उस वक्त भी इन्होंने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं.

केरल में जन्में बॉस से गिफ्ट में iPhone Duo पाकर रोने लगीं यूएई की महिलाएं, धनतेरस पर वायरल हुआ वीडियो
हाउसकीपिंग टीम की महिला गिफ्ट में आईफोन डुओ पाकर रोने लगी.
Instagram@haseena_nishad

Viral Video: यूएई में वर्ल्ड स्टार होल्डिंग नाम की कंपनी चलाने वाले इंडियन कपल ने 12 महिला कर्मचारियों को नया आईफोन डुओ देकर सरप्राइज कर दिया है. दुबई में इस फोन की कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू होकर 3,51,000 रुपये तक जाती है. लेकिन इसी फोन को इंडिया में खरीदने के लिए 2,99,900 रुपये से लेकर 4,49,900 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं.

बैठने के लिए कुर्सी खींचते ही मिला सरप्राइज

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निषाद ने 13 घंटे पहले यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें वे अपने पति और कंपनी के चेयरमैन निषाद हुसैन के साथ 12 आईफोन डुओ को सरप्राइज पैक करती नजर आ रही हैं. पैकिंग के बाद वे कॉन्फ्रेंस रूम में जाती हैं और हर सीट पर एक-एक आईफोन डुओ रख देती हैं. बाद में 11 महिलाओं को कैबिन में बुलाती हैं. जैसे ही वो बैठने के लिए अपनी कुर्सी पीछे खींचती हैं, सीट पर आईफोन डुओ देख सरप्राइज हो जाती हैं .

जूस लाने वाली महिला को भी दिया आईफोन डुओ

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जो महिला हसीना निषाद के लिए कैबिन में जूस लेकर आती हैं, 12वां आईफोन उन्हें दिया जाता है. इस तोहफे को पाकर वो बहुत खुश हो जाती हैं और हसीना निषाद को गले लगा लेती हैं. इसके बाद वो आराम से कैबिन में सबके साथ कुर्सी पर बैठती हैं और खुशी से रोने लगती हैं. कुछ देर बाद वे अपने आंसू पूछते हुए नए आईफोन डुओ की अनबॉक्सिंग करती हैं और फिर उसे हंसते हुए सबको दिखाती हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'तोहफा नहीं, इसके पीछे का प्यार देखना'

वीडियो के कैप्शन में हसीना निषाद ने लिखा, 'मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर मेरे सफर का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि मुझे इतनी बेहतरीन महिलाओं के साथ काम करने का मौका मिला है. वर्ल्डस्टार होल्डिंग की मेरी शानदार महिला साथियों, मैं चाहती हूं कि आप जानें कि मैं आप में से हर एक की कितनी कद्र करती हूं. आपकी कड़ी मेहनत, लगन, सकारात्मक ऊर्जा और रोजमर्रा के आपके छोटे-छोटे काम कभी अनदेखे नहीं जाते. यह तोहफा भले ही छोटा हो, लेकिन इसके पीछे का प्यार और सम्मान दिल से है.'

'लीडरशिप का मतलब सिर्फ कंपनी बनाना नहीं'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं जानती हूं कि हर महिला के अपने सपने, जिम्मेदारियां और चुनौतियां होती हैं. मेरी यही कामना है कि आप सभी और अधिक मजबूत बनें, आपमें आत्मविश्वास बढ़े और आप अपने हर सपने को पूरा करें. मेरे लिए, लीडरशिप का मतलब सिर्फ एक सफल कंपनी बनाना नहीं है. इसका असली मतलब है अपने आस-पास के लोगों को खुद पर विश्वास करना सिखाना, ताकि वे अपने जीवन में खुद एक लीडर बन सकें. किसी दूसरी महिला को आगे बढ़ते, सफल होते और चमकते हुए देखने से ज्यादा गर्व मुझे किसी और बात पर नहीं होता. जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो वह दूसरी महिला को भी आगे बढ़ने का हौसला देती है.'

'वीडियो देख मुझे रोना आ गया'

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इसे 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एक यूजर ने लिखा, 'आखिरी इंसान ने मुझे रुला दिया. भगवान आप सभी का भला करे.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इस कंपनी को जॉइन करना चाहता हूं. क्या कोई भर्ती निकली हुई है?'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह कंपनी और भी ऊंचाइयों तक पहुंचे, और इसके साथ-साथ इसके कर्मचारी भी तरक्की करें और समृद्ध हों. मैं दिल से कामना करता हूं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'आपने मुझे रुला दिया हसीना निषाद. दुनिया इस नेकी को हमेशा याद रखेग. आप हमेशा खुश रहें.'

यह भी पढ़ें:- उदयपुर की कंपनी ने दिवाली पर निकाली अनोखी भर्ती, दिन भर बैठकर इंस्टाग्राम रील स्क्रॉल करने के मिलेंगे पैसे

यह भी पढ़ें:- घर लौटने के लिए 30% सैलरी छोड़ने को तैयार था पुणे का कर्मचारी, दिल्ली के एंटरप्रेन्योर ने बदल दी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haseena Nishad, Uae Viral Video, IPhone Gifts To Employees, Female Employees Surprise, Kerala-born Businesswoman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com