विज्ञापन

Meta Glasses पहनकर PVR में फिल्म देखने से गार्ड ने रोका, शख्स बोला- पिक्चर रिकॉर्ड करनी होती तो फोन से कर लेता

वायरल वीडियो को गौर से देखें तो शख्स के मोबाइल स्क्रीन पर 30 अक्टूबर 2026 की डेट दिख रही है, लेकिन यह क्लिक धनतेरस वाले दिन सामने आई है.

Meta Glasses पहनकर PVR में फिल्म देखने से गार्ड ने रोका, शख्स बोला- पिक्चर रिकॉर्ड करनी होती तो फोन से कर लेता
मेटा ग्लासेस पहनकर फिल्म देखने आए शख्स को पीवीआर की पॉलिसी दिखाते हुए स्टॉफ की तस्वीर.
X@lakshaymehta08

Viral Video: मेटा स्मार्ट ग्लासेस पहनकर पिक्चर देखने पहुंचे एक शख्स को पीवीआर के गार्ड ने दरवाजे पर ही रोक दिया. सिक्योरिटी स्टॉफ ने बताया कि पीवीआर की पॉलिसी के तहत, कैमरे वाले इस चश्मे को पहनकर पिक्चर देखने पर मनाही है. गार्ड ने पास में लगा एक फ्लेक्स बोर्ड भी दिखाया जिसपर साफ-साफ लिखा था कि मेटा ग्लासेस को अंदर नहीं ले जा सकते. लेकिन उस शख्स ने बहस शुरू कर दी और गार्ड को जो जवाब दिया उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

'चश्में के बिना मुझे कुछ दिखता नहीं'

उस शख्स ने कहा, 'अगर मुझे यह फिल्म रिकॉर्ड करनी होती, तो अपने फोन से कर लेता, जिसे अंदर ले जाने की परमिशन भी है. लेकिन आप सिर्फ चश्में पर आपत्ति जता रहे हैं. मेरी आंखें कमजोर हैं और जो चश्मा मैंने पहना हुआ है, वो पावर वाला है. अगर आप मुझे चश्मा साथ नहीं ले जाने देंगे, तो सिनेमा हॉल में मैं कुछ देख नहीं पाऊंगा. ऐसे में यहां आने का कोई फायदा ही नहीं रहेगा.'

'हम आपके लिए रूल्स नहीं तोड़ सकते'

इसके रिप्लाई में सिक्योरिटी स्टॉफ ने दर्शक से कहा, 'हम आपकी बात समझ रहे हैं. लेकिन हम रूल्स नहीं तोड़ सकते. जिस वक्त आपने टिकट बुक की थी, वहां भी गाइडलाइन साफ-साफ लिखी हुई थी कि मेटा ग्लोसस पहनकर फिल्म नहीं दे पाएंगे. मैं आपको फिर से दिखाता हूं. लेकिन आपसे रिक्वेस्ट है कि आप ये चश्में यहीं जमा करके अंदर मूवी देखने जाएं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

PVR की मेटा ग्लासेस को लेकर क्या पॉलिसी है?

PVR INOX में Meta Glasses समेत किसी भी ऐसी स्मार्ट चश्मे, बॉडी कैम या रिकॉर्डिंग वाले डिवाइस को लेकर अंदर जाना मना है. चाहे उसकी रिकॉर्डिंग चालू हो या नहीं, क्योंकि इससे फिल्म की पायरेसी का डर रहता है. इसलिए एंट्री से पहले स्टाफ इसे जमा करने या बाहर रखने को कह सकता है, चेक कर सकता है, और अगर आप नहीं मानते तो बिना रिफंड के एंट्री से मना किया जा सकता है. टिकट कैंसिल किया जा सकता है या बाहर निकाला जा सकता है, और अगर रिकॉर्डिंग करते पकड़े गए तो पुलिस तक मामला जा सकता है.

फोन से रिकॉर्डिंग वाले तर्क पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2 मिनट 17 सेकंड का यह वीडियो लक्ष्य मेहता नाम के यूजर ने 5 नवंबर की शाम करीब 7 बजे शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इसमें पीवीआर की लॉकेशन नहीं बताई गई है. ना ही यह जानकारी दी गई है कि वो शख्स कौन सी फिल्म देखने गया था. एनडीटीवी ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है. पीवीआर की तरफ से भी इसके बारे में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'किसी पॉलिसी के खिलाफ बहस कर रहे हैं, और साथ ही उसी डिवाइस से रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं, जिसके बारे में बात हो रही है. ये सच में मजेदार है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम लोग हर चीज अपने ईगो पर क्यों ले जाते हैं. अगर कहीं की पॉलिसी है तो उसका सम्मान करें. सामान्य चश्मा पहनें और फिल्में देखें. ना गार्ड्स ने वो पॉलिसी बनाई ना मैनेजर ने, तो क्यों उनसे बहस करनी है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करने पर तुरंत पता चल जाता है. बाकी लोग स्टाफ से शिकायत कर सकते हैं. मेटा ग्लास से रिकॉर्डिंग करने पर किसी को पता नहीं चलता.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'आजकल हर बेवकूफ के पास इंटरनेट है. क्या तुम्हें लगता है कि PVR का स्टाफ तुम्हें फोन पर फिल्म रिकॉर्ड करने देगा?'

यह भी पढ़ें | केरल में जन्में बॉस से गिफ्ट में iPhone Duo पाकर रोने लगीं यूएई की महिलाएं, धनतेरस पर वायरल हुआ वीडियो

यह भी पढ़ें | उदयपुर की कंपनी ने दिवाली पर निकाली अनोखी भर्ती, दिन भर बैठकर इंस्टाग्राम रील स्क्रॉल करने के मिलेंगे पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meta Glasses, PVR Cinemas, Viral Video, Meta Glasses Ban, Heated Argument
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com