WWE Super ShowDown 2020 Highlights: डब्लूडब्लूई (WWE) के स्पेशल ईवेंट सुपर शोडाउन (WWE Super ShowDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और किंग कोर्बिन (King Corbin) के बीच स्टील केज मैच (Steel Cage Match) हुआ. दोनों के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही थी. रोमन रेंस काफी समय से किंग कोर्बिन से बदला लेना चाह रहे थे. आखिरकार उन्होंने स्टील केज मैच में किंग कोर्बिन को हरा ही दिया. रोमन रेंस ने मुकाबले के दौरान किंग कॉर्बिन को जबरदस्त सुपरमैन पंच मारे तो वहीं कॉर्बिन ने भी रोमन को चोकस्लैम दिया. लेकिन रोमन रेंस हार नहीं माने.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मैच के दौरान किंग कोर्बिन ने रोमन रेंस को चेन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन रोमन रेंस ने जैसे-तैसे खुद को बचाया और कोर्बिन पर जोरदार हमला किया. काफी समय तक ये मुकाबला ऐसा ही चलता रहा. आखिर में किंग कोर्बिन और रोमन रेंस रिंग के ऊपर जाकर बैठ गए. अगर दोनों में से जो भी सबेस पहले बाहर निकलता तो उसकी जीत होती. लेकिन दोनों एक दूसरे को रोकने के चक्कर में रिंग के अंदर वापिस गिर गए. जिसके बाद रोमन रेंस ने हाथ में लोहे की चेन लेकर किंग कोर्बिन को सुपरमैन पंच जड़ा और जीत हासिल की.
Royal Rumble 2020: रोमन रेंस ने टॉयलेट में बंद कर की दुश्मन की बेरहमी से पिटाई, देखें पूरा Match
देखें Video
#Ahhyessir #TheBigDog is the last man standing #RomanReigns #RomanEmpire #TheGuy #RomansYard #WWESSD #BaronCorbin pic.twitter.com/NyqhyoSmuz
— Vegi (@automotor16) February 27, 2020
WWE Super ShowDown 2020 results
* द ओसी ने पिनिंग द्वारा द वाइकिंग रेडर्स को हराया.
* गौंटलेट मैच: अंडरटेकर ने तुवाइक ट्रॉफी जीती.
* जॉन मोरिसन और द मिज़ ने स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के लिए द न्यू डे को पिनफॉल कर हराया.
* एंजल गरजा ने हम्बर्टो कैरिलो को पिनफॉल से हराया.
* रॉ टैग टीम चैंपियनशिप को बरकरार रखने के लिए सैथ रॉलिंस और मर्फी ने द स्ट्रीट प्रॉफिट को पिनफॉल से हराया.
* मंसूर ने डॉल्फ ज़िगलर को पिनफॉल कर हराया.
* WWE चैंपियनशिप को बरकरार रखने के लिए ब्रॉक लैसनर ने पिनॉक को हराकर रिकोशेत को हरा दिया.
* स्टील केज मैच: रोमन रेंस ने किंग कॉर्बिन को पिनफॉल कर हराया.
* स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को बरकरार रखने के लिए बेले ने नाओमी को पिनफॉल कर हराया.
* यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के लिए गोल्डबर्ग ने ब्रे वायट को पिनफॉल कर हराया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं