विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2013

पानी में चूड़ियां पीसकर पी गई महिला, हालत गंभीर

सहारनुपर: पति से लड़ाई होने पर एक महिला कथित रूप से चूड़ियां पीसकर पानी के साथ पी गई। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया कि अनीता नाम की 35 वर्षीय महिला की अपने पति राजकुमार से लड़ाई हो गई थी।

उन्होंने बताया कि आज जब महिला घर पर अकेली थी तो उसने चूड़ियों को पीसा और पानी के साथ पी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पति पत्नी लड़ाई, चूड़ियां पीसरक पीया, सहारनपुर, Saharanpur, Husband Wife Fight