विज्ञापन

VIDEO: पत्नी से बदतमीजी देख खौल उठा पति का खून, सरेआम मनचले को जड़ा ऐसा मुक्का...दो पल में चटा दी धूल

कल्पना कीजिए, आप अपनी बीवी के साथ सुकून से पूल खेल रहे हों और तभी कोई 'नशेड़ी' आकर बदतमीजी कर दे? यकीनन किसी का भी खून खौल जाएगा. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सम्मान के लिए सरेआम 'सिंघम' अवतार दिखा दिया.

VIDEO: पत्नी से बदतमीजी देख खौल उठा पति का खून, सरेआम मनचले को जड़ा ऐसा मुक्का...दो पल में चटा दी धूल
नशे में चूर था बंदा, महिला से की बदतमीजी और फिर जो हुआ...उसे देख आप भी कहेंगे- बुरे काम का बुरा नतीजा

Viral Video Bar Fight: पूल टेबल पर बिछी हरी कालीन और हाथ में स्टिक...माहौल एकदम सेट था. पति-पत्नी खेल में मगन थे कि तभी एक शख्स (जो नशे में पूरी तरह टल्ली लग रहा था) वहां पहुंच गया और इस बीच उसने आव देखा न ताव...महिला के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर किसी भी आदमी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाए. पति ने बिना देरी किए 'मनचले' को ऐसा सबक सिखाया कि, एक ही सधे हुए पंच में उसको जमीन सुंघा दी.

मर्यादा लांघी तो मिला करारा जवाब (Husband knocks man down)

ये वीडियो सोशल मीडिया की गलियों में आग की तरह फैल रहा है. हालांकि, खबर है कि ये क्लिप करीब एक साल पुरानी है, लेकिन लोग इसे अभी भी शेयर कर रहे है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही उस शख्स ने महिला को गलत तरीके से छुआ, पति बिजली की फुर्ती से झपटा और उस मनचले को ऐसा नॉकआउट किया कि वो दोबारा उठने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. इस अफरा-तफरी में बेचारी पत्नी को भी एक पूल स्टिक गलती से लग गई, पर पति का गुस्सा तो सातवें आसमान पर था.

ये भी पढ़ें:-पैदा होते ही डॉक्टर से भिड़ गया नन्हा 'बाहुबली', हाथ ऐसा पकड़ा कि 2 करोड़ लोग बोले- क्यूट!

इंटरनेट पर छिड़ी बहस (Social Media reaction)

अब दुनिया दो धड़ों में बंट गई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि भाई ने एकदम सही किया, क्योंकि अपनी 'घरवाली' की इज्जत बचाने के लिए इतना तो हक बनता है. वहीं, कुछ 'कानून के रखवाले' दबी जुबान में कह रहे हैं कि मामला बातचीत से भी सुलझ सकता था, क्योंकि एक मुक्का जानलेवा भी हो सकता था. बार के स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेते हुए पति को बाहर जाने को कहा, लेकिन पब्लिक तो अब इस पति को 'हीरो' मान चुकी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com