दुनिया में सभी लोग एक समान नहीं हैं. कोई गरीब है तो अमीर, किसी के पास आलीशान बंगला है तो किसी के पास रहने के लिए एक झोपड़ी तक नहीं होती. ऐसे में हर रोज़ हमारा सामना कई बार ऐसे लोगों से हो जाता है, जिन्हें देख हम भावुक हो जाते हैं या फिर इस सोच में पड़ जाते हैं कि काश दुनिया में गरीबी जैसी कोई चीज ही न होती. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद तो आपकी भी आंखें भर आएंगी. इस वीडियो को एक महिला ने शेयर किया है, और लोगों को फास्ट फैशन के नुकसान बताए हैं. साथ ही लोगों को बेवजह कपड़ों की खरीददारी करने पर सोचने को कहा है.
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- फास्ट फैशन सस्ता तो लगता है, पर इसके नुकसान बहुत बड़े हैं. ये ना सिर्फ हमारे पर्यावरण को खराब करता है, बल्कि गलत तरीकों से कपड़े बनाने वालों का भी शोषण करता है. पर्यावरण को बचाने के लिए और गरीबों की मदद के लिए भी पुराने कपड़े पहनना बुरा नहीं है, बल्कि स्टाइलिश है. जितने कपड़े हम फेंक देते हैं, उन्हें कम करके हम धरती को बचा सकते हैं. बहुत से लोगों के पास पहनने के लिए अच्छे कपड़े तक नहीं होते.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस वीडियो को पोस्ट करने का असली मकसद ये है कि हम फास्ट फैशन की वजह से अपने पर्यावरण को और ना खराब करें. वीडियो में नजर आ रहे अंकल बेहद खुद्दार हैं. जब मैंने उन्हें थोड़े पैसे देने चाहे तो उन्होंने बड़े प्यार से इनकार कर दिया. मुझे उनके बारे में बस इतना पता चला कि वह दूध बेचते हैं और उनके पास मोबाइल भी नहीं है. मैंने उनसे इजाजत ली और वीडियो देखकर वो बोले- बिटिया मेरा मुंह तो दिख ही नहीं रहा सामने से सूट करती.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के साथ बैठे हैं. पीछे की सीट पर महिला बैठी है, जो उनके कुर्ते को देखती है, जिसका कॉलर पूरी तरह से फटा है, लेकिन उसे सिल दिया गया है. सिलाई देखकर पता चल रहा है कि कुर्ता कई बार फटा होगा. वह इसका वीडियो बना लेती है और उसे सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाले कैप्शन के साथ शेयर करती है. अब यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसे देखकर तमाम लोग भावुक हो गए हैं.
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @miss_jugadu नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 23.9 मिलियन व्यूज, 20 लाख से ज्यादा लाइक्स और 12 हजार से ज्याजा कमेंट्स मिल हैं. लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी भावनाएं ज़ाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, दादा का पता दीजिए हम उन्हें नए कपड़े भेजेंगे. दूसरे ने कहा, सलाम है इस बुजुर्ग को जो स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जी रहे हैं. तीसरे ने कहा- जो आपके पास है उसी में खुश रहना चाहिए. इस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट करिए.
ये Video भी देखें: Food Price Increased: Restaurant में खाना महंगा, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं