विज्ञापन

बेटे की याद में पिता ने जमीन में गाड़ दी 6 करोड़ की लग्जरी BMW कार, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

कभी-कभी गम इतना गहरा होता है कि, इंसान दुनिया की सबसे कीमती चीज भी मिट्टी में मिला देता है. एक पिता ने अपने बेटे के लिए खरीदी 6 करोड़ की BMW को उसी की कब्र के पास दफना दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेटे की याद में पिता ने जमीन में गाड़ दी 6 करोड़ की लग्जरी BMW कार, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
बेटे की मौत के बाद पिता का बड़ा फैसला, कब्र के पास ही गाड़ दी 6 करोड़ की नई BMW कार

Father Buries Luxury Car For Son: बेटे की मौत का सदमा क्या होता है, यह वही समझ सकता है, जिसने अपना जिगर का टुकड़ा खोया हो. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे एक पिता ने अपने बेटे के इंतकाल के बाद 6 करोड़ रुपये की नई BMW कार को उसकी कब्र के पास दफना दिया. यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें:-देखकर आपकी मुस्कुराहट हम होश गवां बैठे…पापा के हाथ लगा बेटे की गर्लफ्रेंड का 'लव लेटर'

बेटे के लिए खरीदी थी लग्जरी कार (Luxury Car Bought for Son)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने बेटे के जन्मदिन पर बीएमडब्लू कार बतौर सरप्राइज गिफ्ट दी थी. बेटे ने कभी महंगी कार की ख्वाहिश नहीं की थी, लेकिन पिता ने मोहब्बत में 6 crore BMW खरीद ली. कार घर आई ही थी कि कुछ दिनों बाद बेटे की दुखद मौत हो गई. हर सुबह जब पिता उस BMW car को देखते, तो उनका दिल गम से भर जाता. बेटे की यादें उन्हें चैन नहीं लेने देती थीं.

कब्र के पास दफनाई BMW (Viral video of BMW car burial)

आखिरकार पिता ने फैसला किया कि जब बेटा ही नहीं रहा, तो कार का क्या मतलब. जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया और नई BMW को बेटे की कब्र के पास उतार दिया गया, फिर कार के ऊपर कंक्रीट डाला गया ताकि कोई उसे बाहर न निकाल सके. पिता ने कार की चाबी भी उसी गड्ढे में फेंक दी. यह viral video अब लाखों लोग देख चुके हैं. कई लोग इसे पिता के बेशुमार प्यार की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे भावनाओं में लिया गया बड़ा कदम कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-10 बच्चों की सिंगल मदर...बोली- परेशान हूं, लेकिन आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMW Car Viral Video, 6 Crore BMW, Father Buries Car, Father Buries Luxury Car For Son, Emotional Story Of Father And Son, Viral Video Of BMW Car Burial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com