साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडेलेड शहर की एक महिला हर रोज़ अपनी शादी की ड्रेस पहनती है. चाहे वो मछली पकड़ने जाए या फुटबॉल खेले या फिर जिम वो सभी कामों को करते वक्त सिर्फ अपनी शादी की ड्रेस ही पहनती है. 43 साल की इस महिला का नाम है टैमी हॉल, जो की एक पर्यावरणविद् है. रोज़ाना अपनी शादी की ड्रेस पहनने की वजह बताते हुए टैमी ने कहा कि इसका नाता भारत से जुड़ा है.
टैमी ने कहा कि साल 2016 में वह भारत घूमने गई थीं. वहां जाकर उन्हें महसूस हुआ कि वो नए कपड़ों और जूतों पर कितना ज्यादा खर्च करती हैं. इंडिया से वापस आने के बाद उन्होंने मन बनाया कि अब वो फालतू खर्च नहीं करेंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

लेकिन साल 2018 अक्टूबर में उनकी शादी तय हुई. शादी के वक्त एक लेसी व्हाइट ड्रेस के लिए टैमी को 985 पाउंड यानी लगभग 86 हज़ार भारतीय रुपये खर्च करने पड़े. द सन के मुताबिक, टैमी ने बताया कि सिर्फ एक ड्रेस के लिए इतना ज्यादा खर्च करना सही नहीं था. इसलिए निर्णय लिया कि इस ड्रेस के पूरे पैसे वसूलने हैं और इसे रोज़ाना के कपड़ों की तरह डेली पहनना है.
टैमी ने कहा, 'जब मैं इस लेसी ड्रेस को रोज़ाना पहनकर बाहर निकलती हूं तो लोग मुझे देखते हैं. वो सोचते होंगे कि ऐसी ड्रेस के अलावा कुछ हल्का पहना जा सकता है, लेकिन मुझे अपनी वेडिंग ड्रेस को रोज़ाना पहनना पसंद है.'
तो अब टैमी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में, लकड़ियां काटते वक्त, मिट्टी का कोई काम करते वक्त या फिर गार्डनिंग करते वक्त हर काम के लिए अपनी शादी की ड्रेस ही पहनती हैं. यहां तक कि वो अपने पति के साथ अगले वेकेशन पर भी यही ड्रेस पहनने वाली हैं.
ज़रा हटके से खबरें और भी हैं...
TikTok Top 5: सपना चौधरी और गुलशन ग्रोवर का Video वायरल, लोगों को आई 'शंकर बिहारी' की याद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं