उत्तराखंड के कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. गौरतलब है कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चला रही हैं. सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी वर्टिकल रिजर्वेशन से लेकर महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार ने कई कार्य किए हैं. सीएम कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए और 22 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया.
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची मातृशक्ति ने किया मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. गौरतलब है कि राज्यट सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है. इसके अलावा लखपति दीदी योजना से प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं.
राज्य सरकार ने 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मुहैया कराया है. सहकारी समितियों में 33% आरक्षण और एकल महिला स्वरोजगार योजना में 75% तक अनुदान से महिलाओं को मिल रहा प्रोत्साहन. इसके अलावा उत्तराखंड में ड्रोन दीदी, सोलर सखी और सशक्त बहना जैसी योजनाओं से मातृशक्ति की आर्थिक भागीदारी को मिल रही नई दिशा.
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है और हमारी संस्कृति में कहा गया है कि 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः' अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है. सीएम ने कहा कि नारी का वास्तविक सम्मान तभी है, जब उसे समान अवसर मिलें, उसके निर्णयों को महत्व दिया जाए और वह आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सके. जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं