विज्ञापन

यूपी के कारीगर, बंगाल से लाइटें, मंडप में जयपुर की झलक... अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या है खास

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होगी. शादी के लिए 100×35 फीट का भव्य मंडप और जयमाला स्टेज तैयार किया जा रहा है.

यूपी के कारीगर, बंगाल से लाइटें, मंडप में जयपुर की झलक... अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या है खास
अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या है खास?
NDTV

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी होगी. इसके लिए भव्य मंडप व जयमाला स्टेज तैयार किया जा रहा है. शादी का पूरा कार्यक्रम करीब 10 बीघा के मैदान में होगा. शादी की तैयारियों में करीब सैकड़ों लोग दिन-रात जुटे हुए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश और बंगाल से खास तौर पर कारीगर बुलाए गए हैं. इसके अलावा काफी सारा सामान भी बाहर से मंगवाया गया है.

कितना बड़ा होगा शादी का स्टेज

जिस मंडप व स्टेप पर अनंत सिंह की बेटी की शादी होगी. वो जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर तैयार हो रहा है.  यह स्टेज 100 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा है, वहीं इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट ऊंचा है. मोकामा विधायक के बेटी की शादी में लाखों लोगों के आने की उम्मीद है.

लगभग 10 बीघा में जयमाला स्टेज व पंडाल की तैयारी की जा रही है. हजारों बाराती इसी पंडाल में आयेंगे और शिवांगी ॠषिकेश की जयमाला का आनंद लेंगे.

यूपी के कारीगर देखेंगे टेंट की व्यवस्था

टेंट के लिए कारीगर उत्तर प्रदेश के मऊ से आए हैं, जो लगातार काम में जुटे हुए हैं. वहीं लाइट के सारे सामान बंगाल से मंगवाए गए हैं. जायसवाल इंवेट के प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जयमाला के लिए मंडप बनाई जा रही है. इसके बीच में रेस्टोरेंट भी रहेंगे, यह स्टेज जयपुर के पत्रकार चौक के थीम पर बनाई जा रही है. 

Anant Singh Daughter Wedding Mandap and Stage Jaipur Patrakar Chowk Theme

Anant Singh Daughter Wedding Mandap and Stage Jaipur Patrakar Chowk Theme
Photo Credit: NDTV

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जयपुर के पत्रकार चौक की थीम है, इसमें लाल किला या ताजमहल जैसा कोई भी नजारा देखने को नहीं मिलेगा, यह उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत मंडप चुना है और उसे बनाया जा रहा है. यह स्टेज 100 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा है. वहीं इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट ऊंचा है. 

उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम किए थे. वहीं उनके घर में उन्होंने तीन कार्यक्रम में काम किया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कई कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन इतना बड़ा कार्यक्रम उन्होंने कभी नहीं किया है. इसमें लाखों लोग आएंगे और उनके लिए यहां मंडप टेंट समेत तमाम चीज बनाई जा रही है. यह उनके लिए बहुत बड़ा काम है. 

Latest and Breaking News on NDTV

खाने के लिए 4 जगहों पर इंतजाम

उन्होंने खुद अनंत सिंह से अनुरोध किया था कि उन्हें यह काम दिया जाए, उन्होंने यह सारी स्टेज के लिए लगाई जाने वाली सामान पहले से मेंटेन की हुई थी. खाने की भी व्यवस्था चार जगह की गई है. फिलहाल डेकोरेशन में 400 से 500 कारीगर काम कर रहे हैं. जिसमें फूल, लाइट, टेंट, कारपेट समेत सभी कारीगर उन्हीं के द्वारा बुलाया गया है. यह जयमाला के लिए स्टेज और मंडप 20 से 21 तारीख तक भव्य रूप में दिखने लगेगा. विधायक अनंत सिंह से उनको बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है, गांव के लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं.

बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के पुत्र ॠषिकेश कुमार से हो रही है. शादी के दिन यानी 25 नवंबर को घुड़दौड़ का आयोजन किया गया है, जिसमें विजेता को इनाम दिया जाएगा. घुड़दौड़ में देश के नामी घोड़ों की दौड़ देखने को मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें | अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कितनी पढ़ी-लिखीं? शादी की चर्चाओं के बीच खुद दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Anant Singh Daughter Wedding, Anant Singh Daughter Shivangi Wedding, Bihar News, Anant Singh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com