Viral Restaurant Bill: मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते टकराव का असर गैस के बाजार पर दिखने लगा है. देशभर से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. गैस की किल्लत की वजह से दिल्ली, चेन्नई समेत अन्य कई जगहों पर तो रेस्टोरेंट और ठेलें बिल्कुल बंद हो गए हैं. इसके अलावा कुछ जगहों पर खाने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर भी रोजाना नई-नई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेस्टोरेंट ने बिल में 'गैस क्राइसिस चार्ज' शामिल कर दिया है, वो भी केवल एक नींबू पानी ऑर्डर करने पर. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
यह भी पढ़ें: बेटियों ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, आंखों से पट्टी हटते ही रो पड़े माता-पिता, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो
नींबू पानी ऑर्डर करने पर लगा 'गैस क्राइसिस चार्ज'
सोशल मीडिया पर वायरल बिल के मुताबिक किसी ग्राहक ने रेस्टोरेंट में दो मिंट लेमोनेड यानी नींबू पानी ऑर्डर किए थे. ऐसे में एक लेमोनेड की कीमत 179 रुपये है. इस रेट के अनुसार दो लेमोनेड की कीमत 358 रुपये हुई. वहीं, बिल में 5 प्रतिशत का डिस्काउंट और 2.5% CGST और 2.5% SGST भी लगाया हुआ है. इसके बाद रेस्टोरेंट ने बिल में 5% 'गैस क्राइसिस चार्ज' भी शामिल किया है, जो करीब 17.01 रुपये है. इसके बाद दो मिंट लेमोनेड का बिल 374 रुपये बनता है.
“Gas crisis charge” on a lemonade 🤣
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) March 15, 2026
Source: r/bangalore pic.twitter.com/wkAU1QIsNl
लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन्स
सोशल मीडिया पर इस बिल को X पर @HaramiParindey नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'लेमोनेड बनाने में कौन सा गैस लगता है', दूसरे यूजर ने लिखा 'नींबू गरम करके डाला है क्या', एक अन्य यूजर ने लिखा 'उबाल के दिया होगा ना इसलिए'. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि क्या यह लीगल है.
यह भी पढ़ें: बीमार होने पर मांगी एक दिन की छुट्टी, फाउंडर ने कही ऐसी बात कि परेशान हो गया कर्मचारी, कंपनी पर उठ रहे सवाल
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं