Woman weight lifting: आजकल सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. पावर दिखाते हुए वेट लिफ्टिंग से लेकर डंबल उठाने तक, उनकी एनर्जी देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए. वीडियो को देखकर लोग उन्हें 'देसी वंडर वुमन' तक कह रहे हैं. शायद यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर इतना देखा और पसंद किया जा रहा है.
साड़ी में वेट लिफ्टिंग (Woman gym saree)
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पारंपरिक भारतीय साड़ी पहने हुए जिम में एंट्री लेती हैं. आमतौर पर जिम में ट्रैक सूट या स्पोर्ट्सवियर में लोग एक्सरसाइज करते नजर आते हैं, लेकिन इस महिला ने साड़ी पहनकर फिटनेस का नया ट्रेंड सेट कर दिया. भारी भरकम वेट उठाते हुए उन्हें देखकर वहां मौजूद पहलवान भी दंग रह गए. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. कोई उन्हें 'देसी शेरनी' बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि असली प्रेरणा ऐसे लोगों से मिलती है. वीडियो में दिख रहा है कि वो बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वर्कआउट कर रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
'देसी वंडर वुमन' (saree gym trend)
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग यह भी कह रहे हैं कि कपड़े नहीं, आपकी नीयत और मेहनत मायने रखती है. वहीं कुछ लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जहां एक ओर यह वीडियो प्रेरणा का स्रोत बन रहा है, वहीं कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन के नजरिए से भी देखा. कई लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए हैं एक यूजर ने लिखा, साड़ी में भी बॉडी बिल्डिंग.
ये भी पढ़ें :- जानें क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं