Bride Angry On Stage: शादी का माहौल हो और दुल्हन उदास या नाराज नजर आए, तो हर कोई चौंक जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन वरमाला स्टेज पर गुस्से में बैठी नजर आ रही है. दूल्हा तो जैसे कुछ समझ ही नहीं पाया कि यह सब क्या हो रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्टेज को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है, चारों ओर मेहमान खड़े हैं और कैमरे की फ्लैश लाइट्स चमक रही हैं. इसी बीच दुल्हन भारी मेकअप और पारंपरिक लाल जोड़े में स्टेज पर बैठती है, लेकिन उसका चेहरा एकदम तना हुआ और गुस्से से भरा होता है.
स्टेज पर मुंह फुलाकर बैठ गई दुल्हनिया (jaimala stage drama)
दूल्हा, जो पहले तो मुस्कुरा रहा था, दुल्हन के इस हावभाव को देखकर अचानक असहज हो जाता है. वह कभी इधर-उधर देखता है तो कभी दुल्हन की तरफ. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह समझ नहीं पा रहा कि आखिर दुल्हन इतनी नाराज क्यों है. वीडियो के बैकग्राउंड में लोग फुसफुसाते भी सुनाई दे रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद कोई पारिवारिक विवाद हो गया हो, तो कुछ का कहना है कि दुल्हन की शादी से पहले मर्जी नहीं ली गई होगी. हालांकि, इस वीडियो का असली कारण क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
लोगों ने ली मौज (dulhan ka gussa)
नेटिज़न्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे फनी बताया है, तो कइयों ने इसे दुखद. कुछ ने तो यह भी कहा कि शादी जैसे खास मौके पर इस तरह का मूड होना भविष्य की चिंता का संकेत हो सकता है. एक यूज़र ने लिखा, दूल्हे की हालत देखकर अफसोस हो रहा है, बेचारा क्या करे. वहीं एक अन्य ने मजाक में लिखा, लगता है शादी से पहले मोबाइल छीन लिया गया है. भले ही इसकी असली वजह न पता हो, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर करते नहीं थक रहे.
ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं