Woman With Saree Doing Exercise: ज्यादातर लोग फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अच्छे खान-पान के अलावा जिम में वर्कआउट को भी खूब तवज्जो देते हैं. महिलाएं भी अपनी फिटनेट पर खूब ध्यान देती हैं, ताकि वह बिल्कुल फिट रहें. हाल ही में एक महिला को जिम में हैरतअंगेज तरीके से वर्कआउट करते देखा जा रहा है. खास बात यह है कि महिला पूरा वर्कआउट साड़ी पहनकर कर रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों के भी होश उड़ रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाल ही में इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर खतरनाक तरीके से एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग है. खूबसूरत और पारंपरिक परिधान में महिला जब जिम में पहुंची तो लोग हैरानी से भर उठे. दरअसल, साड़ी में कसरत करना आसान नहीं है, क्योंकि इसमें पैर फंसने और बैलेंस बिगड़ने के पुल चान्सेस होते हैं. ऐसे में महिला बिना डगमगाए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पिंक कलर की साड़ी में कसरत करती नजर आ रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कैसे वर्कआउट के दौरान उसने अपने सिर पर ट्रक का एक भारी टायर उठा लेती है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. सोशल मीडिया प्लेचफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को reenasinghfitness नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'यह तो बस आरंभ है.' वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हर एक वीडियो देखती हूं. मैं आपकी ताकत देखकर बेहद प्रेरित हो रही हूं. आपका आत्म विश्वास बेहद मजबूत है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह सब सिर्फ दिखावा है और इंस्टाग्राम पर लाइक्स के लिए किया जा रहा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं